फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतनी पढ़ी लिखी हैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ये टॉप 10 एक्ट्रेस, जानिए कौन है सबसे आगे

Sat, 27 Apr 2019 12:46 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
साउथ फिल्म अभिनेत्रियां - फोटो : social media
बॉलीवुड की तरह अब सिनेप्रेमी की नजर टॉलीवुड और कॉलीवुड पर भी रहती हैं। ऐसे में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्में हिंदी सिनेमा के दर्शकों पर छाप भी छोड़ रही हैं। लेकिन दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार्स के बारे में लोगों को कम जानकारी होती है कि वह कहां हॉलीडे मनाने जाते हैं, उनकी हॉबीस क्या है और वे कितने पढ़े-लिखें हैं। ऐसे में यहां बात करेंगे उन 10 साउथ एक्ट्रेस और उनकी शैक्षिक योग्यता की..
विज्ञापन

2 of 11
kajal Aggarwal
इस कड़ी में पहले बात करेंगे फिल्म 'सिंघम' में नजर आईं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की। काजल मर्सल, टेंपर और थुप्पाक्की जैसी साउथ की सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साथ ही वह बॉलीवुड में फिल्म 'स्पेशल 26' में भी नजर आ चुकी हैं। बात करें उनकी पढ़ाई की तो वह मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग में ग्रेजुएट हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
rakul preet singh
तमिल और तेलुगू फिल्मों के बाद बॉलीवुड फिल्म 'यारियां' और 'अय्यारी' में नजर आईं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मैथमेटिक्स में ग्रेजुएशन किया है। वह साउथ की सुपरहिट फिल्म 'ध्रुवा' में भी नजर आ चुकी हैं।

4 of 11
Taapsee Pannu - फोटो : instagram
तापसी पन्नू साउथ की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। वह बॉलीवुड में फिल्म 'नाम शबाना' से फेमस हुई थीं। इसके बाद वह फिल्म 'पिंक' और 'जुड़वा 2' में भी दिखाई दी हैं। बता दें कि तापसी ने दिल्ली के गुरु तेग बहादुर इंस्टिट्यूट से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
विज्ञापन

5 of 11
Pooja Hegde
मिस यूनिवर्स इंडिया की दूसरी रनरअप रह चुकीं पूजा हेगड़े 'ओका लैला कॉसम' और 'मुकुंदा' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बता दें कि पूजा ने बॉलीवुड में फिल्म मोहन जोदाड़ो से डेब्यू किया था। उन्होंने मुंबई के MMK कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है।
विज्ञापन

6 of 11
amy jackson
फिल्म 'सिंह इज किंग' में लीड रोल में नजर आई एक्ट्रेस एमी जैक्सन रजनीकांत की फिल्म 'रोबोट 2' में भी नजर आई थीं। बात करें उनकी शैक्षिक योग्यता की तो उन्होंने वुल्टन के सेंट एडवर्ड कॉलेज से साहित्य में स्नातक किया है।
विज्ञापन

7 of 11
Shruti Haasan
साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन आज टॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। श्रुति ने मुंबई के सेंट एंड्रयूज कॉलेज से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है। 

8 of 11
tamanna
'मिल्की ब्यूटी' के नाम से मशहूर तमन्ना भाटिया ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' में भी लीड रोल कर चुकी हैं और वह साउथ की ए-लिस्ट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। महाराष्ट्र में पैदा हुई तमन्ना ने नेशनल कॉलेज से बीए किया है।

9 of 11
Samantha
तमिल सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु 'कतिथि' और 'दुकुड़ू' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं और वह तमिल फिल्मों के फिल्मफेयर और नंदी अवार्ड्स भी अपने नाम कर चुकी हैं। बता दें कि उन्होंने चेन्नई के स्टेला मेरिस कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है।

10 of 11
Nayantara
साउथ की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा अर्रामबम, थानी ओरुवन, माया और इरू मुगन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपना दमदार अभिनय दिखा चुकी हैं। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में तिरुवल्ला के मार्टहोम कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की है। 
विज्ञापन

11 of 11
anushka shetty
आखिर में ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली की एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने केवल कंप्यूटर एप्लीकेशन में बैचलर डिग्री हासिल की है। बता दें कि अनुष्का भले ही कम पढ़ी लिखी हैं लेकिन उनका फिल्मी करियर काफी हिट चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें