फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaideep Ahlawat: ‘थ्री ऑफ अस’ में जयदीप से सबसे ज्यादा आस, 10 साल के इन 10 किरदारों ने बनाया इरफान का वारिस

Wed, 01 Nov 2023 09:57 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता जयदीप अहलावत के वेब सीरीज 'पाताल लोक' में निभाए गए किरदार हाथीराम चौधरी ने उन्हें घर घर का लोकप्रिय सितारा बना दिया है। उसके बाद से जयदीप अहलावत फिल्म दर फिल्म अपनी स्थिति हिंदी सिनेमा में मजबूत करते रहे हैं और अब ये माने जाना लगा है कि अभिनेता इरफान खान के असमय निधन से खाली हुई जगह के वह ही सच्चे वारिस हैं। जयदीप की की इस हफ्ते एक फिल्म 'थ्री ऑफ अस' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के ट्रेलर से ही जयदीप ने लोगों का दिल जीत लिया है। आइए जानते हैं इस फिल्म से पहले के जयदीप अहलावत के 10 चर्चित किरदारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
जाने जां (नरेन) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जाने जां (नरेन) 
सुजॉय घोष  के निर्देशन में बनी फिल्म 'जाने जां'  एक रहस्यमयी थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 21 सितंबर 2023 को रिलीज हुई। फिल्म में करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा की मुख्य भूमिकाएं हैं और इसमें जयदीप अहलावत ने गणित के प्रतिभावान अध्यापक नरेन का किरदार निभाया है। फिल्म में जयदीप अहलावत ने एक प्यार में पागल आदमी के रूप में अद्भुत काम किया है। चाहे निराशा हो, लाचारी हो या दृढ़ संकल्प व्यक्त करना हो, जयदीप ने हर सीन में अपना बेस्ट दिखाया है। 

विज्ञापन

3 of 11
एन एक्शन हीरो (भूरा सिंह सोलंकी) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एन एक्शन हीरो (भूरा सिंह सोलंकी) 
फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में  आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के हीरो भले ही आयुष्मान खुराना हैं, लेकिन एक तरह से देखा जाए तो यह फिल्म जयदीप अहलावत की फिल्म है। वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ के बाद इस फिल्म का किरदार जयदीप अहलावत को ही ध्यान में रखकर लिखा गया था।  भूरा सिंह सोलंकी की भूमिका में जयदीप अहलावत ने अपनी जान डाल दी।  इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय के शागिर्द अनिरुद्ध  ने किया था। फिल्म 2 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई। 

4 of 11
संदीप और पिंकी फरार (त्यागी) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संदीप और पिंकी फरार (त्यागी) 
दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' एक ब्लैक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की लीड भूमिका थी तो वहीं फिल्म में जयदीप अहलावत ने त्यागी की भूमिका निभाई थी।पूरी फिल्म देखने के बाद इस फिल्म में अगर कुछ याद रह जाता है तो वह जयदीप अहलावत ही हैं। हालांकि, वह अपने प्रशंसकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे नहीं उतरे लेकिन उन्हें लेकर दर्शकों की उत्सुकता सबसे ज्यादा रही।

विज्ञापन

5 of 11
अजीब दास्तां (बब्लू) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अजीब दास्तां (बब्लू) 
फिल्म 'अजीब दास्तां' चार लघु कहानियों की फिल्मावली है जिसका निर्देशन शशांक खेतान, राज मेहता, नीरज घेवन और कायोज ईरानी ने किया। नेटफ्लिक्स पर 16 अप्रैल 2021 को रिलीज हुई इस फिल्म की एक कहानी ‘मजनू’ का निर्देशन  शशांक खेतान ने किया जिसमें फातिमा सना शेख और जयदीप अहलावत की मुख्य भूमिका थी। जयदीप अहलावत ने यहां अपना एक अलग रूप दर्शकों को दिखाया और इस कहानी को ही दर्शकों ने इस फिल्म में सबसे ज्यादा देखा।

विज्ञापन

6 of 11
खाली पीली (युसुफ चिकना) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खाली पीली (युसुफ चिकना)
फिल्म ‘खाली पीली’ में ईशान खट्टर, अनन्या पांडे और जयदीप अहलावत की मुख्य भूमिकाएं थी। मकबूल खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को कुछ रास नहीं आई, लेकिन परफॉर्मेंस के हिसाब से देखा जाए तो युसुफ चिकना के किरदार में जयदीप अहलावत की खूब तारीफ हुई। कोरोना संक्रमण काल के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों में ये फिल्म भी शामिल रही और इसका प्रीमियर गुरुग्राम के ड्राइव इन थियेटर में किया गया, जहां इसे देखने दूर दूर से लोग पहुंचे।

विज्ञापन

7 of 11
बागी 3 (इंदर पहेली लांबा/आईपीएल) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बागी 3 (इंदर पहेली लांबा/आईपीएल)
अहमद खान के निर्देशन में बनी निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'बागी 3' थी तो टाइगर श्रॉफ की फिल्म है लेकिन इस फिल्म में इंदर पहेली लांबा उर्फ आईपीएल के रूप में जयदीप अहलावत का किरदार लोगों ने काफी पसंद किया। यह फिल्म 6 मार्च 2020 को रिलीज हुई थी।  

8 of 11
लस्ट स्टोरीज (सुधीर) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लस्ट स्टोरीज (सुधीर) 
फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' भी चार लघु कहानियों की फिल्मावली है जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर ने किया। दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी एक कहानी में मनीषा कोइराला, जयदीप अहलावत और संजय कपूर की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म में जयदीप अहलावत ने एक बैंकर सुधीर की भूमिका निभाई थी, जिसके अपने दोस्त सलमान की पत्नी रीना के साथ विवाहेतर संबंध हैं। इस फिल्म में जयदीप अहलावत नेचुरल एक्टिंग करते हुए नजर आए थे जिसे दर्शकों ने पसंद किया। यह फिल्म 15 जून 2018 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।  

9 of 11
राजी (रॉ एजेंट मानव चौधरी (कोडनाम खालिद मीर) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजी (रॉ एजेंट मानव चौधरी (कोडनाम खालिद मीर)
मेघना गुलजार के  निर्देशन में बनी फिल्म 'राजी' भारतीय रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) एजेंट की सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के काम की तो खूब तारीफ हुई ही साथं ही जयदीप अहलावत के भी काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में जयदीप अहलावत ने रॉ एजेंट मानव चौधरी की भूमिका निभाई थी जिसका कोडनाम खालिद मीर है। यह फिल्म 11 मई 2018 को रिलीज हुई थी। 

10 of 11
गब्बर इज बैक (सीबीआई अधिकारी कुलदीप पाहवा) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गब्बर इज बैक (सीबीआई अधिकारी कुलदीप पाहवा) 
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' में जयदीप अहलावत ने सीबीआई अधिकारी कुलदीप पाहवा की भूमिका निभाई थी जो गब्बर को पकड़ने के लिए जाल बिछाता है। इस फिल्म में  जयदीप अहलावत की एंट्री से कहानी में नए उतार-चढ़ाव आते हैं और कहानी एक रोचक मोड़ पर मुड़ जाती है।  सीबीआई ऑफिसर के रूप में जयदीप अहलावत ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था। कृष के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक  मई 2015 को रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन

11 of 11
कमांडो (एके 47) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कमांडो: ए वन मैन आर्मी (एके 47)
फिल्म 'कमांडो: ए वन मैन आर्मी' में विद्युत जामवाल, पूजा चोपड़ा और जयदीप अहलावत की मुख्य भूमिकाएं थी। दिलीप घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने  रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर किया था। इस फिल्म में जयदीप अहलावत ने एक खूंखार गैंगस्टर की भूमिका निभाई  जिसे एके-47 के नाम से जाना जाता था। जयदीप अहलावत इस फिल्म में  सब पर भारी पड़े थे। उनका सफेद आंखों वाला ऐसा किरदार था जो किसी का कत्ल करते समय उसे संता-बंता के जोक सुना कर पहले हंसाता था उसके बाद डराता था। यह फिल्म 12 अप्रैल 2013 को रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें