फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2023: पहली बार करवा चौथ मनाएंगी ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में कियारा से लेकर परिणीति तक का नाम

Wed, 01 Nov 2023 09:14 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
भारत त्योहारों का देश हैं और इनमें ही एक त्योहार करवा चौथ है। यह एक ऐसा त्योहार है, जिस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ 1 नवंबर, 2023 को मनाया जाएगा। जब हमारी भारतीय संस्कृति की परंपराओं और रीति-रिवाजों को अपनाने की बात आती है, तो बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा आगे रहे हैं। इस साल शादी के बंधन में बंधे कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी, जिसके लिए वह खूब तैयारी कर रही है। चलिए बताते हैं आपको उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में, जो 2023 में अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखेंगी।
Karwa Chauth 2023: इन फिल्मों में खूबसूरती से मनाया गया करवाचौथ का पर्व, दिखा पति-पत्नी के प्यार का रंग
विज्ञापन

2 of 8
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
कियारा आडवाणी
कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस साल फरवरी में राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेवरेट कप्ल्स में शुमार हैं। अभिनेत्री इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। बताया जा रहा है कि कियारा और सिद्धार्थ दोनों अपनी फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान करीब आए थे और एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे।    
विज्ञापन

3 of 8
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा भी इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगे। परी और राघव ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के 'द लीला' में एक भव्य शादी की थी। शादी में दोनों के करीबी परिवार, रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। हाल ही में कपल की शादी को एक महीना हुआ है और दोनों अपना पहला त्योहार मनाने के लिए काफी उत्सुक हैं।

4 of 8
केएल राहुल-अथिया शेट्टी - फोटो : insta
अथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया ने जनवरी 2023 में अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था। दक्षिण भारतीय परंपराओं के साथ अथिया के केएल राहुल संग खंडाला में अपने पिता के फार्म हाउस पर शादी की थी। अथिया भी पहली बार पति केएल राहुल के लिए व्रत रखेंगी।   
विज्ञापन

5 of 8
हंसिका मोटवानी, सोहेल कथुरिया - फोटो : Social media

हंसिका मोटवानी
'शाका लाका बूम बूम' फेम अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने दिसंबर 2022 में एक ग्रैंड वेडिंग में बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से शादी की थी। कपल ने अपनी शादी की झलक फैंस को 'हंसिका का लव शादी ड्रामा' नामक डॉक्यूमेंट्री में दिखाई थी, जिसे 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर रिलीज किया गया था। हंसिका भी पहली बार करवाचौथ मनाएंगी।

विज्ञापन

6 of 8
सोनाली सेहगल - फोटो : social media

सोनाली सहगल
'प्यार का पंचनामा' फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने जून 2023 में अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी से शादी की। शादी करने के बाद अभिनेत्री ने मुंबई में अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी थी। सोनाली भी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।

विज्ञापन

7 of 8
अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय - फोटो : Social media
शिवालिका ओबेरॉय
अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने फरवरी 2023 में निर्देशक अभिषेक पाठक से गोवा में शादी की थी। शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। अभिषेक और शिवालिका की मुलाकात अभिषेक की साल 2020 में आई फिल्म 'खुदा हाफिज' की शूटिंग के दौरान हुई थी।
विज्ञापन

8 of 8
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद - फोटो : Social media

स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर ने जनवरी 2023 में विशेष विवाह अधिनियम के तहत अदालत में शादी करने के बाद अपनी और राजनेता फहद अहमद की एक तस्वीर साझा करके सभी को चौंका दिया था। इसके बाद मार्च में उन्होंने सार्वजनिक तौर पर हल्दी, संगीत और शादी की पार्टी की थी। अपनी शादी के तुरंत बाद, स्वरा ने जून में प्रेग्नेंसी का एलान किया था और हाल ही में बेटी राबिया को जन्म दिया था। 
Sunny Deol: सनी देओल ने बताई पत्नी पूजा के लाइमलाइट से दूर रहने की वजह, बोले- वह जानबूझकर ऐसा करती हैं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें