Bollywood Movies Banned in Pakistan: बॉलीवुड की कई फिल्में पाकिस्तान में प्रतिबंधित हैं। इनमें कई बड़े सितारों की फिल्मों के नाम भी शामिल हैं। आइए इस बारे में आपको बताते हैं...
जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुआ आतंकी हमला देश के लिए एक बड़ा झटका था। इस हमले में कई निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। भारत ने इस हमले को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से जोड़ा। इसके जवाब में कड़े कूटनीतिक और सैन्य कदम उठाए गए। इनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, अटारी बॉर्डर बंद करना और पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश शामिल है। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन पर पाकिस्तान में बैन लगा हुआ है। Amit Sial: अमित सियाल को कभी ऑडिशन देने में होती थी कोफ्त, संवाद में सुनाया 'महारानी' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन
2 of 10
फिल्म 'दंगल'
- फोटो : इंस्टाग्राम @aamirkhanproductions
आलिया भट्ट अभिनीत राजी (2018) एक भारतीय जासूस सहमत की कहानी है, जो पाकिस्तान में जाकर देश के लिए खुफिया जानकारी जुटाती है। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान पर आधारित है। कहानी की वजह से पाकिस्तान ने इसे बैन कर दिया था।
4 of 10
हैदर के एक सीन में शाहिद कपूर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
हैदर
विशाल भारद्वाज की हैदर (2014) कश्मीर के तनावग्रस्त माहौल और वहां के लोगों जीवन को बयां करती है। पाकिस्तान में इस फिल्म पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 10
भाग मिल्खा भाग
- फोटो : यूट्यूब
भाग मिल्खा भाग
राकेश ओमप्रकाश मेहरा की भाग मिल्खा भाग (2013) मशहूर धावक मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित है। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्द को भी छूती है। यह फिल्म भी पाकिस्तान में प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
6 of 10
फिल्म- मुल्क
- फोटो : इंस्टाग्राम-@anubhavsinhaa
मुल्क
अनुभव सिन्हा की मुल्क (2018) एक मुस्लिम परिवार की कहानी है, जो आतंकवाद के आरोपों का सामना करता है। यह फिल्म भारत में सामाजिक एकता और भाईचारे की बात करती है। पाकिस्तान ने इस फिल्म पर भी प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन
7 of 10
रईस
- फोटो : सोशल मीडिया
रईस
शाहरुख खान की रईस (2017) एक गुजराती अपराधी की कहानी है, जो तस्करी के धंधे में शामिल है। यह फिल्म भी पाकिस्तान में प्रतिबंधित है।
8 of 10
ढिशूम
- फोटो : एक्स
ढिशूम
जॉन अब्राहम और वरुण धवन की ढिशूम (2016) एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें भारतीय पुलिस और आतंकियों के बीच टकराव दिखाया गया है। पाकिस्तान ने इस फिल्म पर भी बैन लगा दिया था।
9 of 10
फिल्म 'रांझणा'
- फोटो : इंस्टाग्राम@aanandlrai
रांझणा
धनुष और सोनम कपूर की रांझणा (2013) एक प्रेम कहानी है, जो बनारस की पृष्ठभूमि पर बुनी गई है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं हो सकी थी।
फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
पैडमैन
अक्षय कुमार की पैडमैन (2018) मासिक धर्म और स्वच्छता के मुद्दे पर आधारित है। यह फिल्म सामाजिक जागरूकता फैलाती है, लेकिन पाकिस्तान ने इसे सांस्कृतिक रूप से अस्वीकार्य मानकर बैन कर दिया था।