कभी कभी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार : पिंकी कपूर
फिल्म : कभी कभी (1976)
यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, राखी, शशि कपूर, वहीदा रहमान, ऋषि कपूर, नीतू सिंह जैसे शानदार कलाकारों की पूरी टीम शामिल रही। नीतू सिंह ने एक ऐसी लड़की पिंकी का किरदार निभाया है जिसको उसकी मां स्वीकार नहीं पाती। जब बाद में पिंकी को अपनी असली मां का पता चलता है तो वह उसके करीब होने लगती है। फिल्म में ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के प्रेमी का किरदार निभाया है और इसी फिल्म से उनकी असल जिंदगी में भी प्रेम का बीज बो दिया था।