फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Of Bollywood: मां बनने के बाद भी सुपरहिट रहीं हेमा और श्रीदेवी, बाकी आठ हीरोइन का ये है रिपोर्ट कार्ड

Mon, 25 Sep 2023 11:37 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा की अभिनेत्रियों के शादी करने और मां बनने के बाद आम धारणा यही रही हैं कि ऐसी अदाकाराओं का करियर खत्म हो जाता है। लेकिन, समय-समय पर अभिनेत्रियां मां बनने के बाद भी जब सिल्वर स्क्रीन पर लौटी हैं, तो अपने काम से उन्होंने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। आइए जानते हैं हिंदी सिनेमा की उन 10 अभिनेत्रियों के बारे में जो दो बच्चों की मां बनने के बाद बड़े परदे पर लौटीं, और बॉक्स ऑफिस पर उनकी कोशिशों का क्या नतीजा रहा...
विज्ञापन

2 of 11
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी दो बच्चों की मां है। बेटे का नाम वियान और बेटी का नाम सनिशा है। दो बच्चों की मां बनने के बाद उनकी पहली फिल्म 'हंगामा 2' रिलीज हुई थी। लेकिन इस फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया गया। इस फिल्म के बाद जब उनकी अगली फिल्म 'निकम्मा' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी तो इस फिल्म को भी लेकर वह काफी उत्साहित थीं लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो गई। अब 22 सितंबर को उनकी फिल्म ‘सुखी’ सिनेमाघरों' में रिलीज हुई है। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी ने 15 साल की बेटी के मां का किरदार निभाया है। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही फ्लॉप घोषित कर दी गई।
विज्ञापन

3 of 11
करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीना कपूर खान 
अभिनेत्री करीना कपूर खान के दो बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान हैं। करीना कपूर खान के दूसरे बेटे के जन्म के बाद आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज हुई। इस फिल्म को समीक्षकों ने खूब सराहा लेकिन फिल्म नहीं चली। इस साल करीना कपूर खान के जन्मदिन पर उनकी फिल्म 'जाने जां' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है लेकिन इस फिल्म की सबसे बड़ी कमजोर कड़ी करीना कपूर खान ही हैं। उन्होंने इस फिल्म में एक किशोरवय बेटी की मां माया डिसूजा का किरदार निभाया है।

4 of 11
काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
काजोल 
दो बच्चों की मां बनने के बाद भी अभिनेत्री काजोल का सिल्वर स्क्रीन पर जादू बरकरार रहा। दो बच्चों के जन्म के बाद काजोल ने 'दिलवाले', 'ताना जी' और 'सलाम वेंकी' जैसी कई फिल्मों में काम किया। और, हर फिल्म में उनके काम की जबरदस्त प्रशंसा हुई। फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख खान और काजोल की जबरदस्त केमेस्ट्री दिखने को मिली थी। काजोल की बेटी न्यासा देवगन की उम्र 20 साल और बेटे युग देवगन की 13 साल है। 
विज्ञापन

5 of 11
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रवीना टंडन
अभिनेत्री रवीना टंडन ने जब वेब सीरीज 'अरण्यक' के जरिए ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू किया तो लोगों को इस सीरीज में निभाए उनके किरदार कस्तूरी डोगरा को लेकर काफी उम्मीदें थीं। ओटीटी प्लेटफार्म के आने से फायदा यह होने लगा कि 40 की उम्र पार कर चुकी अभिनेत्रियों को वेब सीरीज में अच्छे मौके मिलने लगे। रवीना टंडन को फिल्म 'केजीएफ 2' में भी उनके किरदार रामिका सेन के लिए खूब सराहा गया। रवीना टंडन की एक और फिल्म 'घुड़चढ़ी' आने वाली है जिसमे वह संजय दत्त के साथ एक खास किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा ‘वेलकम टू द जंगल’ के अनाउसमेंट वीडियो में भी वह शामिल दिखीं। रवीना टंडन के दो बच्चे हैं। बेटी राशा 18 साल की और बेटा रणबीर वर्धन 16 साल का है।
विज्ञापन

6 of 11
माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
माधुरी दीक्षित
शादी और दो बच्चों की मां बनने के बाद हिंदी सिनेमा की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित की वापसी बड़े भव्य पैमाने पर यशराज बैनर की फिल्म 'आजा नचले' से हुई। माधुरी दीक्षित के फैंस भी उनकी वापसी को लेकर काफी उत्साहित थे। लेकिन, यह फिल्म सफल नहीं रही। 'आजा नचले' फ्लॉप हुई तो निर्माताओं ने भी माधुरी दीक्षित से दूरी बना ली। और, सात साल तक उन्हें किसी फिल्म में काम नहीं मिला। इसी बीच वह 'ये जवानी है दीवानी' के घाघरा गाने में जरूर थोड़ी देर के लिए दिखीं। इसके बाद विशाल भारद्वाज ने उन्हें फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में मौका दिया। इसके अलावा दूसरी पारी में माधुरी की 'गुलाब गैंग', 'टोटल धमाल', 'कलंक' और  'मजा मा' जैसी फिल्में आ चुकी हैं। माधुरी दीक्षित के दो बेटे हैं, बड़ा बेटा अरिन 18 साल और छोटा बेटा रियान 16 साल का है। माधुरी की सबसे ज्यादा तारीफ उनकी पिछली वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ में हुई जिसमें उन्होंने अभिनेत्री श्रीदेवी से मिलता जुलता किरदार निभाया है।
विज्ञापन

7 of 11
जूही चावला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जूही चावला
शादी और दो बच्चों की मां बनने के बाद अभिनेत्री जूही चावला का भी करियर जैसे ठप ही हो गया। 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'शर्मा जी नमकीन' जैसी उनकी फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। जूही चावला ने वेब सीरीज 'हश हश' के जरिए ओटीटी प्लेटफार्म पर भी डेब्यू किया, लेकिन यहां भी उनका जलवा कायम नहीं रह सका। बताते है कि 56 की उम्र में जूही चावला की लीड भूमिका की डिमांड होती है, इसलिए कुछ निर्माता फिल्म में उनकी उम्र के मुताबिक अच्छी भूमिकाएं होने के बाद भी उनसे संपर्क नहीं करते हैं। जूही चावला की बेटी जाह्नवी की उम्र 22 साल और बेटे अर्जुन की उम्र 20 साल है।

8 of 11
करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करिश्मा कपूर
शादी और दो बच्चों की मां बनने के बाद करिश्मा कपूर ने विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'डेंजरस इश्क' ने अपने फिल्मी पारी की दोबारा शुरुआत साल 2012 में  की। लेकिन इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा हश्र हुआ कि 11 साल बाद भी कोई बड़ा निर्माता उन्हें अपनी फिल्म में लेने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इस बीच वह 'बॉम्बे टॉकीज' और 'जीरो' जैसी फिल्मों में कैमियो करती जरूर नजर आई। वह रियलिटी शोज में जज के रूप में काम भी करती रही हैं। उनकी एक फिल्म 'मर्डर मुबारक' काफी समय से बनकर रिलीज की राह तक रही है। करिश्मा कपूर के दो बच्चे, बेटी समायरा 18 साल और बेटा कियान 13 साल, हैं।

9 of 11
श्रीदेवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रीदेवी
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने शादी और दो बेटियों की मां बनने के काफी लंबे समय के बाद साल 2012 में गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से अपनी वापसी की। इस फिल्म में श्रीदेवी के किरदार और फिल्म की खूब प्रशंसा हुई है। इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने खूब सराहा। मात्रा 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 100 करोड़ रुपये के आस पास रहा है। श्रीदेवी की दूसरी फिल्म 'मॉम' भी सफल फिल्म रही और इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। यह फिल्म भी व्यावसायिक रूप से सफल रही। जान्हवी कपूर और खुशी कपूर, श्रीदेवी की बेटियां हैं।
Mahima Nambiar: महिमा नांबियार ने चंद्रमुखी 2 को बताया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट, कंगना रणौत को दी क्वीन की उपाधि

10 of 11
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हेमा मालिनी
शादी करके दो बेटियों एशा देओल और अहाना देओल की मां बनने के बाद भी हेमा मालिनी के करियर पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ा और एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से साल 1980 में शादी की। और, साल 1981 में पहली बेटी ईशा देओल का जन्म हुआ। दूसरी बेटी का जन्म 1985 में अहाना देओल का हुआ। अहाना के जन्म के बाद हेमा मालिनी ने 'सीतापुर की गीता', 'एक चादर मैली सी' जैसी कई फिल्मों में काम किया। हेमा मालिनी ने शाहरुख खान को लेकर फिल्म 'दिल आशना है' का निर्माण और निर्देशन भी किया। इस बीच जब तीन साल के ब्रेक के बाद फिल्म 'बागबान' में अमिताभ बच्चन के साथ उनकी वापसी हुई तो फिल्म सुपरहिट रही।
KKK13: 'खतरों के खिलाड़ी 13' से हुआ इस कंटेस्टेंट पत्ता साफ, जीतने के इतने करीब पहुंचकर हारा ये खिलाड़ी
विज्ञापन

11 of 11
मौसमी चटर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मौसमी चटर्जी
देखा जाए तो अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के करियर की सही शुरुआत फिल्मों में शादी और दो बेटियों की मां बनने के बाद ही शुरू हुई। मौसमी चटर्जी ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘तुम्हारी कसम’, ‘प्रेम बंधन’, ‘प्यासा सावन’, ‘अंगूर’, ‘घर एक मंदिर’ और ‘सिंदूर’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मौसमी चटर्जी की दो बेटियां मेघा और पायल हैं। पायल की 45 वर्ष की उम्र में डायबिटीज की वजह से मृत्यु हो गई थी। मेघा चटर्जी कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। 
Adarsh Gourav: आदर्श गौरव ने सतीश कौशिक के साथ काम करने के अनुभव को किया साझा, बताया क्यों थे वह इतने खास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें