संजय दत्त, करण मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
हम सबके लिए प्रेरणा है: करण मल्होत्रा
संजय दत्त की पिछले दिनों ‘शमशेरा’ रिलीज हुई है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफल नहीं रही, लेकिन फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा कहते है, ’इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जब हमें पता चला कि संजय सर कैंसर से जूझ रहे है, तो यह खबर हमारे लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। लेकिन सेट पर वह ऐसा बर्ताव कर रहे थे जैसे सब कुछ नार्मल हो, उन्होंने कभी नहीं बताया कि वह किन हालात से गुजर रहे है। संजय सर किसी भी चीज से लड़ सकते हैं, वह हम सबके लिए एक प्रेरणा हैं।’