सौरभ सचदेवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सौरभ सचदेवा (आबिद हक)
अभिनेता सौरभ सचदेवा ने फिल्म एनिमल में आबिद हक की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में बॉबी देओल ने अबरार हक की भूमिका निभाई है। आबिद हक ही बॉबी देओल के किरदार और बाकी दुनिया के बीच बातचीत का जरिया बनता है। सौरभ सचदेवा ने बॉबी देओल के छोटे भाई की भूमिका निभाई है। सौरभ सचदेवा एक्टिंग टीचर भी हैं उन्होंने राणा दग्गुबाती, हर्षवर्धन राणे, फ्रीडा पिंटो, वरुण धवन, राघव जुयाल, ऋचा चड्ढा, दुलकर सलमान, तृप्ति डिमरी, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडीज जैसे कई सितारों को एक्टिंग की ट्रेनिंग दी है। सौरभ सचदेवा का का इन दिनों काफी चर्चा में है। वेब सीरीज ‘बंबई मेरी जान’ में उनके काम की हाल में काफी तारीफें हुईं। 'मनमर्जियां', 'हाउसफुल 4', 'वध', ‘हड्डी’ और ‘जाने जां’ जैसी फिल्मों में भी वह काम कर चुके हैं।