एनिमल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर की एनिमल इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। फिल्म मे उनके अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का पूरा समर्थन मिला है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने सभी को चौंकाते हुए 63.8 करोड़ का कलेक्शन किया।