फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग पर घायल हुए ये 10 बॉलीवुड स्टार, 4 बार चोटिल होकर भी स्टंट करता रहा ये एक्टर

Fri, 24 Aug 2018 08:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Bollywood
बॉलीवुड में शुरुआती दौर से ही स्टार्स के शूट पर फाइटिंग सीन, स्टंट और एक्शन करने के चलते घायल होने का सिलसिला आज भी जारी है। पुराने एक्टर्स की बात करे तो इसमें अमिताभ बच्चन का नाम सबसे पहले जहन में आता है जब वह फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान एक फाइटिंग सीन में घायल हो गए थे..ऐसे में नये दौर में बात करेंगे उन 10 बॉलीवुड स्टार्स की जो शूटिंग के दौरान बड़े हादसे का शिकार हुए...
विज्ञापन

2 of 11
Bollywood
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे 'किंग खान' शाहरुख खान की। साल 2010 में आई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में उन्हें गेस्ट रोल में देखा गया था। लेकिन एक सीन के दौरान उन्हें कंधे में गहरी चोट लगी और आज भी उनके कंधे का दर्द उन्हें परेशान करता है।
विज्ञापन

3 of 11
Bollywood
साल 2012 में रिलीज हुई कॉमेडी और ड्रामा फिल्म 'बोल बच्चन' में अभिषेक बच्चन के काम को खूब सराहा गया। लेकिन, फिल्म में एक सीन के दौरान जब वह रिक्शे में जा रहे थे तो गिरने से उनके हाथों और कंधों में चोटें आईं।

4 of 11
Bollywood
इस कड़ी में 'दबंग खान' सलमान खान भी नाम आता है। बात कर रहे हैं फिल्म 'वॉन्टेड' की जिसमें एक स्टंट सीन के दौरान सलमान खान घायल हो गये थे। लेकिन उनके ठीक होने के बाद ही फिल्म की शूटिंग को दोबारा शूरू किया गया था। बता दें कि ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 11
Bollywood
वहीं, साल 2012 में आई हिट फिल्म 'राउडी राठौर' में अक्षय कुमार को एक खतरनाक सीन करने का अंजाम भुगतना पड़ा। इस सीन में उनके कंधे में गहरी चोट आई जिसके चलते खिलाड़ी कुमार को शूटिंग रोकनी पड़ी। फिल्म को एक्टर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन

6 of 11
Bollywood
मल्टीस्टारर फिल्म 'प्लेयर' में कई स्टंट देखने को मिले। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल, सिकंदर खेर, बिपाशा बासु और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। बता दें कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर नील चार बार घायल होने के बाद भी शूटिंग में व्यस्त रहे। ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

7 of 11
Bollywood
बॉलीवुड के 'सुपरहीरो' ऋतिक रोशन फिल्म इंडस्ट्री में मेहनती एक्टर्स में से एक हैं। बता दें कि साल 2012 में आई फिल्म 'अग्निपथ' में उन्हें कई खतरनाक स्टंट सीन करने पड़े जिसके दौरान उन्हें काफी चोटें आईं। 

8 of 11
Bollywood
अगर एक्टर रणवीर सिंह को फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरस्टार कहें तो कोई गलत ना होगा। क्योंकि 8 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने वो स्टारडम पा लिया है जिसके लिए तीनों खान को 20 से ज्यादा का समय लगा। लेकिन आपको बता दें कि रणवीर सिंह किसी फाइट सीन और स्टंट करने के चलते नहीं बल्कि डांस शूट करते-करते प्लेटफॉर्म से गिरकर घायल हुए थे। ऐसे में इनके चेहरे पर चोट के निशान आए। ये हादसा उनके साथ फिल्म 'गुंडे' में हुआ था। 

9 of 11
Bollywood
एक्टर जॉन अब्राह्म के साथ फिल्म शूट करते वक्त जो हादसा हुआ उस पर विश्वास करना इतना आसान नहीं होगा। दरअसल, फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के एक सीन में उनके को-स्टार अनिल कपूर बंदूक चलाते हैं लेकिन गोली जॉन के गर्दन को छूती हुई निकल जाती है। इसके बाद जॉन की गर्दन से खून बहने लगता है। इस सीन में वह बाल-बाल बचे थे। 

10 of 11
Bollywood
साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'कुली' में अमिताभ बच्चन को एक फाइट सीन बहुत ही महंगा पड़ गया। इस सीन में वह एक्टर पुनीत इसर से लड़ते नजर आए। इस दौरान पुनीत का एक पंच अमिताभ के पेट में गलती से लग गया। उस दिन से लेकर आज तक अमिताभ बच्चन उसका हर्जाना भुगत रहे हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
Bollywood
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन रामपाल की। फिल्म 'डेडी' के दौरान उन्हें आंख पर गहरी चोट आई। इस घटना को अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर एक फोटो भी पोस्ट किया था जिसमें उनकी एक आंख पर पट्टी लगी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें