फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 बॉलीवुड स्टार्स ने फिल्म में किया मुफ्त में रोल, इस एक्ट्रेस ने पहली ही फिल्म में नहीं ली फीस

Thu, 02 Aug 2018 06:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
salman khan
बॉलीवुड फिल्मों में काम मिलना बेहद कठिन है। ऐसे में जब कोई कलाकार मेहनत कर बड़ा स्टार बन जाता है तो उसके लिए काम की कमी नहीं होती है। लेकिन जब बात आती है उनकी फीस की तो डायरेक्टर को भी सोचने पर मजबूर होना पड़ जाता है। लेकिन बॉलीवुड में यारी-दोस्ती के चलते ये भी देखने का मिला है कि वे फिल्म में छोटे-मोटे रोल के लिए कोई फीस नहीं लेते हैं..तो आइए जानते हैं ऐसे ही 10 बॉलीवुड स्टार्स के बारे में..
विज्ञापन

2 of 11
Bollywood
फिल्म 'बिल्लू' में एक गाने 'खुदाया खैर' के में एक्टिंग करने के लिए प्रियंका ने कोई फीस नहीं ली। जबकि उनके घर चेक भी भेजा गया था जिसे उन्होंने वापस लौटा दिया था।
विज्ञापन

3 of 11
Bollywood
फिल्म 'ओम शांति ओम' में दीपिका पादुकोण ने भी कोई फीस नहीं ली। जबकि उनकी ये डेब्यू फिल्म थी। दीपिका का कहना था कि उनके लिए शाहरुख के साथ काम करने से बड़ी कोई फीस नहीं हो सकती।

4 of 11
Bollywood
बता दें कि कटरीना की हेयर स्टाइलिस्ट ने फिल्म 'मैं कृष्णा हूं' प्रोड्यूस की थी जिसके लिए कटरीना ने फ्री में गेस्ट रोल किया था साथ ही बिना किसी रकम के फिल्म प्रमोशन में भी साथ दिया।
विज्ञापन

5 of 11
Bollywood
फिल्म 'तीस मार खां' में सलमान खान ने एक गाने 'वल्लाह रे वल्लाह-वल्लाह' के लिए कोई फीस नहीं ली थी।
विज्ञापन

6 of 11
Bollywood
यहां तक कि सलमान खान ने सुपरहिट फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के एक सॉन्ग 'पों-पों-पों'' के लिए भी कोई फीस नहीं ली।
विज्ञापन

7 of 11
Bollywood
वहीं, इस कड़ी में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का भी नाम आता है। फिल्म 'बॉस' के एक गाने 'हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में' के लिए एक पैसा नहीं लिया। बता दें कि सोनाक्षी ने सबसे ज्यादा फिल्में अक्षय कुमार के साथ ही की है।

8 of 11
Bollywood
पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'कभी खुशी- कभी गम' में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने तीन से चार रोल किये थे। लेकिन उन्होंने इतनी बड़ी हिट फिल्म में काम करने का एक भी रुपया नहीं लिया। 

9 of 11
Bollywood
बॉलीवुड के चॉकलेटी लुक एक्टर शाहिद कपूर की बहुत कम फिल्में हिट हैं। लेकिन उनकी हिट फिल्म 'हैदर' में उन्होंंने काम करने के सिर्फ 11 रुपये ही लिए।

10 of 11
Bollywood
फिल्म 'बिल्लू' में प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि करीना को भी एक सॉन्ग 'मरजानी-मरजानी' में देखा गया था। लेकिन करीना ने भी इस गाने में परफोर्म करने का कोई पैसा नहीं लिया। 
विज्ञापन

11 of 11
Bollywood
आखिर में एक बार फिर बात करेंगे करीना कपूर खान की। पॉपुलर और हिट सॉन्ग 'मेरे फोटो को सीने से यार चिपका ले सईयां फेविकोल से' के लिए उन्होंने कोई पैसा नहीं लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें