फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोशूट को लेकर ट्रोल हुईं शाहरुख की बेटी सुहाना, इंटरव्यू में बयां किया दिल का दर्द

Thu, 02 Aug 2018 06:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान
बॉलीवुड के किंग खान उर्फ शाहरुख खान की बेटी सुहाना इन दिनों वोग मैगजीन के कवर पेज पर जगह पाने के बाद से हर तरह चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आमतौर पर इस मैजगीन के कवर पेज पर स्टार्स की फोटो ही प्रकाशित हुआ करती थी लेकिन पहली बार किसी स्टार किड को इसके कवर पर जगह मिली है। हालांकि एक तरह जहां सुहाना की खूबसूरती की तारीफ हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
suhana khan
वोग के लिए कराए गए फोटोशूट की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर्स इस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार पिता शाहरुख खान और मां गौरी खान ने भी बेटी के वीडियो को शेयर किया है। इस बीच यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान
दरअसल ट्रोलर्स का मानना है कि सुहाना को अपने पिता के स्टार्डम का फायदा मिल रहा है। इनका मानना है कि सुहाना ने अभी तक किसी फिल्म में काम भी नहीं किया है और पिता की वजह से वोग के कवर पेज पर जगह पाने में कामयाब हो गईं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सुहाना को अपनी किसी फोटो की वजह से ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। 


 

 

 

 

4 of 5
suhana khan
सुहाना ने वोग के लिए न सिर्फ फोटोशूट करवाया है बल्कि उन्होंने एक इंटरव्यू भी दिया है और इसमें उन्होंने कई खुलासे किये हैं। सुहाना का कहना है कि घर से बाहर उन्होंने स्टार किड होने की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर होने वाले ट्रोलर्स पर भी खुलकर बात की और कहा कि मुझे घर से बाहर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जबकि घर पर सबकुछ सामान्य रहता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Suhana Khan
सुहाना ने अपनी सोशल लाइफ के बारे में चौंकाने वाली बात बताई। उन्होंने कहा कि मेरे इंस्टाग्राम से मेरी फोटो लीक हो जाती है और लोग उस पर बिना कुछ जाने बातें बनाने लगते हैं। उन्होंने कुछ भी नहीं पता होता है और नफरत फैलाने लगते हैं। ऐसे में मैं खुद को समझाती हूं कि लोगों के पास इससे भी बड़ी परेशानियां हैं। हालांकि इससे मेरे आत्मविश्वास पर नाकारात्मक असर जरूर पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें