अंबानी खानदान के बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) की शादी में बॉलीवुड का जमावड़ा लगा। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक तो वहीं रणबीर से लेकर आलिया सभी इस फंक्शन की शान बनें। यहां तक कि इन स्टार्स ने अंबानी खानदान के साथ झूमकर डांस भी किया। इस बीच कुछ ऐसे स्टार्स थे जो इस शादी समारोह से नदारद दिखे। तो चलिए हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताते हैं जो इस शाही शादी में नहीं दिखे।
विज्ञापन
2 of 7
arjun kapoor, malaika arora
- फोटो : social media
अर्जुन कपूर और मलाइका
अर्जुन और मलाइका अरोड़ा आकाश अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में स्विटजरलैंड गए थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि यह कपल इस शादी में भी एक साथ पहुंचेगा, हालांकि ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
3 of 7
Mira Shahid
- फोटो : Instagram
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
आकाश अंबानी और श्लोका की शादी के फंक्शन से शाहिद और मीरा भी नदारद थे। शाहिद इस वक्त कबीर सिंह फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में फंक्शन में शामिल न होने का कारण शूटिंग हो सकती है।
4 of 7
Varun Dhawan Natasha Dalal
- फोटो : twitter
वरुण धवन
वरुण धवन अक्सर पार्टी या फिर इवेंट में स्पॉट होते हैं लेकिन इस शाही शादी से नदारद थे। खबरों की मानें तो वरुण जल्द ही गर्लफ्रेंड नताशा के साथ इस साल शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
deol family isha ambani wedding reception
- फोटो : Instagram
देओल परिवार
इस शाही शादी में देओल परिवार भी नहीं दिखा। धमेंद्र, हेमा मालिनी, ईशा देओल, आहना देओल, सनी देओल और बॉबी भी इस शादी में नजर नहीं आए।
विज्ञापन
6 of 7
Arbaaz Khan
- फोटो : social media
अरबाज खान और जॉर्जिया
अरबाज खान इन दिनों जॉर्जिया से अपने रिश्ते को लेकर लाइम लाइट में हैं। हाल ही में अरबाज ने जॉर्जिया के साथ अपना रिश्ता कबूल किया है। यह दोनों भी इस शाही शादी में नहीं दिखे।
निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ईशा अंबानी की शादी में एक साथ पहुंचे थे। इस बार प्रियंका आकाश अंबानी की शादी में मां और भाई के साथ पहुंची थीं। हालांकि निक कहीं भी नजर नहीं आए।