फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप कुमार की नातिन की संगीत की तस्वीरें आई सामने, 17 साल बड़े इस एक्टर से कर रही हैं शादी

Sun, 10 Mar 2019 01:06 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sayyeshaa Saigal Arya Sangeet - फोटो : instagram
दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और सायरा बानो (Saira Banu) की नातिन सायशा सहगल (Sayyeshaa Saigal) आज शादी के बंधन में बंध जाएगी। सायशा तमिल एक्टर आर्या के साथ हैदराबाद में 10 मार्च को सात फेरे लेगीं। शादी से ठीक एक दिन पहले सायशा और आर्या की संगीत सेरेमनी का फंक्शन रखा गया। संगीत सेरेमनी में कई सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। इस खास मौके पर लव बर्ड सायशा और आर्या ने एक ही रंग के कपड़े पहने हुए थे जिसमें दोनों मेड फॉर ईच अदर लग रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
Sayyeshaa Saigal Arya Sangeet - फोटो : instagram
संगीत सेरेमनी में सायशा ने सिल्वर और व्हाइट कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना हुआ था तो वहीं आर्या ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहने हुए थे। दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलिब्रिटी संजय दत्त और आदित्य पंचोली भी पहुंचे थे। वायरल तस्वीरों में सायशा और आर्या स्टेज पर कई लोगों से मिलते हुए भी नजर आए।  
 
विज्ञापन

3 of 5
Sayyeshaa Saigal Arya - फोटो : instagram
संगीत सेरेमनी के फंक्शन को और खास बनाने के लिए सायशा और आर्या स्टेज पर उतर आए। इन दोनों ने बॉलीवुड के हिट नंबर्स पर डांस किया। इन दोनों के डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों 'जब वी मेट' के 'मोजा ही मोजा' गाने पर ठुमकते हुए दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि सायाशा महज 21 साल ही हैं। वहीं आर्या उनसे उम्र में 17 साल बड़े हैं। सायशा अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' में नजर आ चुकी हैं। 
 

4 of 5
sayyeshaa - फोटो : file photo
इन दोनों की शादी की सभी रस्में हैदराबाद में होंगी। सायशा के पिता जाने-माने अभिनेता और प्रोड्यूसर सुमित सहगल हैं। सायशा सहगल आर्या ने साउथ की कई फिल्मों में साथ काम किया है। इन दिनों यह दोनों अपनी आने वाली फिल्म Kaapaan की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन केवी आनंद कर रहे हैं। फिल्म में सायशा और आर्या के अलावा सूर्या और मोहनलाल जैसी कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sayyeshaa - फोटो : file photo
सायशा सहगल और आर्या ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी शादी की गुड न्यूज फैंस को दी थी। वेडिंग कार्ड को आर्या ने टि्वटर हैंडल से शेयर किया था। इस कपल ने एक साथ साउथ की फिल्म गजनीकांत में साथ काम किया था। कहा जाता है कि इसी फिल्म के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें