आज (14 नवंबर) बाल दिवस है और बॉलीवुड की हिट जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी भी। बता दें कि रणवीर और दीपिका की शादी इटली के कोमो लेक में चल रही है। ऐसे दो खास मौकों पर देखेंगे रणवीर-दीपिका समेत इन 10 बॉलीवुड स्टार्स की बचपन की फोटो जो आपके बचपन को याद दिलाने पर मजबूर कर देंगी...तो आइए देखतें हैं ये तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 13
anushka sharma
- फोटो : indian express
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की धर्मपत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बचपन में ऐसी दिखा करती थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म सुई धागा रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल करने में कामयाब साबित हुई।
विज्ञापन
3 of 13
alia bhatt
- फोटो : indian express
ये हैं बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री आलिया भट्ट। आलिया ने बॉलीवुड में साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ दा ईयर से कदम रखा था। इस फिल्म से उनके साथ दो अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने भी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
4 of 13
ayesha takia
- फोटो : indian express
बॉलीवुड में कुछ खास कमाल ना कर सकीं अभिनेत्री आयशा टाकिया की बचपन की तस्वीर बेहद प्यारी लग रही हैं। बॉलीवुड में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन किसी भी फिल्म में उन्हें बड़ा स्टारडम हासिल ना हो सका।
विज्ञापन
5 of 13
bipasha basu
- फोटो : indian express
फिल्म राज से सुपरहिट करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री बिपाशा बासु की बचपन की तस्वीर बहुत ही फनी है। बता दें कि बिपाशा ने टीवी और बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की है।
विज्ञापन
6 of 13
dia mirza
- फोटो : indian express
बॉलीवुड में सुंदर अभिनेत्रियों में से एक दीया मिर्जा का बचपन भी काफी सुंदर लग रहा है। दीया को हाल ही में आई सुपरहिट बायोपिक संजू में देखा गया था। फिल्म में रणबीर सिंह ने अभिनेता संजय दत्त का किरदार बखूबी निभाया।
विज्ञापन
7 of 13
jacqueline
- फोटो : indian express
श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिस की बचपन की फोटो बहुत कम लोगों ने देखी होगी। ऐसे में इस दुर्लभ तस्वीर की एक झलक आपके सामने है। जैकलीन ने फिल्म अलादीन से अभिनेता रितेश देशमुख के साथ फिल्मों में कदम रखा था।
8 of 13
priyanka chaopra
- फोटो : indian express
बॉलीवुड में कामयाबी की सभी बुलंदियों को छूने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज बहुत ही बड़े मुकाम पर हैं। फिल्म हीरो से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका ने आज हॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ी हुई है। बता दें कि प्रियंका ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली है और बहुत जल्द दोनों शादी भी करने वाले हैं।
9 of 13
salman khan
- फोटो : indian express
बॉलीवुड के दबंग खान और टाइगर सलमान खान का फिल्म इंडस्ट्री में रुतबा ही अलग है। सलमान के पास काम की कमी नहीं है। बिग बॉस की कमान संभालने के साथ-साथ उनकी झोली में तीन फिल्में पड़ी हुई हैं।
10 of 13
shradha kapoor
- फोटो : indian express
निगेटिव किरदार करने वाले शक्ति कपूर की छवि भले ही लोगों की नजरों में बुरी हो लेकिन उनके बच्चों की भोली और खूबसूरत शक्लें देखने के बाद पता चलता है कि शक्ति दादा असल जिंदगी का महत्व समझते हैं। बता दें कि फोटो में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और उनके भाई हैं।
11 of 13
sonakshi sinha
- फोटो : indian express
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा बचपन में ऐसी खूबसूरत दिखती थीं। बात करें उनके वर्कफ्रंट की तो वह कुछ खास नहीं है फिल्म दबंग और दबंग 2 के बाद उनकी फिल्म सन ऑफ सरदार ही चल पाई है।
12 of 13
deepika padukone
- फोटो : indian express
अब बात करते हैं बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल रणवीर और दीपिका की। फोटो में दीपिका के बचपन की तस्वीर है। दीपिका कब बड़ी हो गईं और बॉलीवुड में भी नाम कमा लिया और आज (14 नवंबर) इटली में उनकी शादी हो रही है। दीपिका अभिनेता रणवीर सिंह से शादी कर रही हैं।
अगर रणवीर सिंह को बॉलीवुड का नया सुपरस्टार कहा जाए तो कोई गलत नहीं होगा। इस वक्त बॉलीवुड में तीनों खान के बाद रणवीर का सिक्का कायम है। रणवीर ने आठ सालों में वो स्टारडम पा लिया है जिसे हासिल करने में तीनों खान को 25 साल लग गए। बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका की लवस्टोरी साल 2012 में आई फिल्म रामलीला से शुरू हई थी।