फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: रणवीर-दीपिका की सगाई की पहली फोटो आई सामने, स्टेज पर कूदते-फांदते नजर आए बाजीराव

Wed, 14 Nov 2018 03:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika ranveer - फोटो : instagram
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को बॉलीवुड की सबसे रॉयल वेडिंग माना जा रहा है। खबरों की मानें तो रणवीर और दीपिका ने इटली के लेक कोमो को बुक करने के लिए 1 करोड़ रुपए से भी ज्यादा खर्च किए हैं। आज रणवीर और दीपिका शादी के बंधन में बंध गए। दीपिका और रणवीर ने आज कोंकणी रीति-रिवाज से शादी की।
विज्ञापन

2 of 5
deepika ranveer - फोटो : instagram
शादी से पहले इस कपल ने इंगेजमेंट की। उसके बाद मेहंदी और संगीत की रस्म हुई। अभी तक शादी या संगीत की रस्मों की कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई थी। कुछ ही देर पहले सगाई की एक फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। इस फोटो में दीपिका ऑफ व्हाइट कलर का शरारा पहने नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh - फोटो : instagram
वहीं रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर का कुर्ता पायजामा पहना हुआ है। ये ड्रेस रणवीर और दीपिका ने अपनी इंगेजमेंट के लिए ये ड्रेस सिलेक्ट की थी। तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि रणवीर और दीपिका अपनी शादी को लेकर कितने एक्साइटेड हैं। 



 

4 of 5
deepika-ranveer wedding - फोटो : instagram
रणवीर डांस कर रहे हैं और दीपिका झूमती हुई ताली बजा रही हैं। बता दें कि रणवीर सिंह ने अपनी मेहंदी और संगीत की रस्म में ढोल भी बजाया था। आज कोंकणी वेडिंग के बाद कल सिख रीति-रिवाज से शादी होगी। इसके बाद ये कपल 21 नवंबर को बेंगलुरु और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika, ranveer - फोटो : self
इससे पहले सोशल मीडिया पर दीपवीर की शादी के दो वीडियो सामने आए हैं। इन दोनों ही वीडियो में रणवीर सिंह ही छाए रहे। पहले वीडियो में रणवीर अपनी किसी रिलेटिव के साथ खली-बली गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।  वहीं दूसरे वीडियो में रणवीर सभी मेहमानों के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। इसमें रणवीर उर्मिला मातोंडकर के फेमस गाने छम्मा-छम्मा गाने पर डांस कर रहे हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें