फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के बाद तापसी ने भी चोरी छिपे की सगाई! ट्विटर पर कही यह बात

Fri, 27 Jul 2018 06:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Taapsee Pannu
शुक्रवार की सुबह सिने फैंस को उस वक्त सरप्राइज मिला जब प्रियंका चोपड़ा की सगाई की खबर आई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बीते 18 जुलाई को ही ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से एंगेजमेंट कर ली और किसी को कानों कान भनक तक नहीं लगने दी। शाम होते-होते एक और एक्ट्रेस की सगाई की खबर ने फैंस को चौंका दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Taapsee Pannu
एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने चोरी छिपे सगाई कर ली है। खबर के मुताबिक तापसी ने डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी Mathias Bao से सगाई कर ली है। यही नहीं, उस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पिछले दिनों तापसी के माता-पिता गोवा गए थे जहां उनका रिश्ता पक्का हुआ। अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

 
विज्ञापन

3 of 4
taapsee pannu
तापसी पन्नू ने ट्विटर पर उस वेबसाइट को व्यंग्यातमक लहजे में जमकर लताड़ा है। उन्होंने लिखा,'सच में! ताज्जुब है कि मुझे मेरी ही सगाई में नहीं बुलाया गया...आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मेरे माता-पिता पिछले दस साल से गोवा नहीं गए हैं...वर्ना आप यह सोचने लगेंगे कि मेरी एंगेजमेंट  10 साल पहले ही हो चुकी है। '



 
विज्ञापन

4 of 4
Taapsee Pannu
तापसी पन्नू जल्द फिल्म 'मुल्क' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म तीन अगस्त को रिलीज होगी। इसमें वह वकील की भूमिका में दिखेंगी। इसके बाद सितंबर में उनकी फिल्म 'मनमर्जियां' रिलीज होगी। इस फिल्म में वह विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन संग दिखेंगी। हाल ही में उनकी फिल्म 'सूरमा' रिलीज हुई है। समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक प्रदर्शन नहीं कर पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें