फिल्म इंडस्ट्री में हर साल नये एक्टर आतें हैं लेकिन इन एकटर्स में से कुछ ही ऐसे होते हैं जो अपनी एक्टिंग के दम से अपना सिक्का जमा लेते हैं और कुछ फ्लॉप होकर घर बैठ जाते हैं या फिर फिल्मों में छोटे-मोटे रोल से अपना गुजारा चलाते हैं। लेकिन ये 10 एक्टर्स हैंडसम होने के बाद भी बॉलीवुड में कुछ खास नहीं कर सके और जल्द ही बड़े फ्लॉप साबित हुए..आइए जानते है
विज्ञापन
आफताब शिवदसानी
2 of 11
aftab shivdassni
हैंडसमनेस में एक-से-एक एक्टर को मात देने वाले एक्टर आफताब शिवदसानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्म मिस्टर इंडिया से की थी। इसके बाद वह बतौर एक्टर फिल्म मस्त में दिखाई दिए। फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा, कसूर और फुटपाथ में भी वह नजर आए। लेकिन इनकी कोई भी फिल्म सुपरहिट साबित नहीं हुई। इसके बाद वह अपने 30 साल के फिल्मी करियर में सपोर्टिंग रोल में ही नजर आए।
विज्ञापन
दीनो मोरिया
3 of 11
Deeno morea
1999 में आई फिल्म प्यार में कभी-कभी से अपने फिल्मों का सफर शुरू किया। इसके बाद वह साल 2000 में सुपरहिट फिल्म राज में नजर आए। लेकिन इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी। फिर वह कई फिल्मों सपोर्टिंग रोल में ही नजर आए। दीनो आखिरी बार 2014 में आई फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में एक छोटे से रोल में नजर आए थे।
विवेक ऑबराय
4 of 11
विवेक ओबरॉय ऐश्वर्या राय
साल 2000 में फिल्म कंपनी से अपनी छाप छोड़ने वाल हैंडसम एक्टर विवेक ऑबरॉय भी कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर सके। हालांकि, विवेक ने दम, ओमकारा, मस्ती जैसी हिट फिल्में दी लेकिन उनको कभी एक सुपरस्टार के तौर पर नहीं देखा गया।
विज्ञापन
अर्जुन रामपाल
5 of 11
Arjun
मॉडलर और बेहद हैंडसम एक्टर अर्जुन रामपाल को भी ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में देखा जा रहा है। अर्जुन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2001 में आई मल्टीस्टारर फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत से की थी। इसके बाद उन्हें फिल्म दिवानापन में बतौर एक्टर देखा गया। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स पर पिट गई। अर्जुन एक्ट्रेस एश्वर्या राय के साथ फिल्म दिल का रिश्ता में दिखे थे। इस फिल्म के सभी गाने बड़े हिट साबित हुए थे लेकिन फिल्म उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई। इसके बाद अर्जुन ने हैंडसम होने के बावजूद फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करने शुरू कर दिए। भले ही अर्जुन ने फिल्मों में लंबा सफर तय किया हो लेकिन स्टारडम वाला मुकाम उन्हें हासिल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
जुगल हंसराज
6 of 11
Jugal Hansraj
45 वर्षीय हैंडसम एक्टर जुगल हंसराज को लोग ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें से जानते हैं। लेकिन इस फिल्म में वे एक सपोर्टिंग रोल में दिखे थे। फिल्म में लीड किरदार में शाहरुख खान थे। बता दें कि जुगल ने 1983 में आई फिल्म मासूम से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी। लेकिन कई फिल्मों में काम करने के बाद भी जुगल को सुपरस्टार वाली कामयाबी हाथ नहीं लगी। उन्होंने फिल्म हुकूमत और कर्मा में भी काम किया है। वह आखिरी बार 2016 में आई फिल्म कहानी 2 में नजर आए थे।
विज्ञापन
राहुल रॉय
7 of 11
Rahul Roy
90 के दशक के हैंडसम ब्वॉय राहुल रॉय पहली ही फिल्म आशिकी से बॉलीवुड के सुपरस्टार साबित हुए थे। लेकिन देखते ही देखते उनकी आने वाली सभी फिल्मे फ्लॉप होने लगी। फिल्म जुनून में भी उनके काम को सराहा गया था। कई फिल्मों में काम करने के बाद वह बॉलीवुड से दूर हो गए। बता दें कि उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस का पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद वह 2007 में भारत छोड़ ऑस्ट्रेलिया में चले गए। जहां वह 8 साल रहे। बता दें कि राहुल अपनी आने वाली फिल्म वेलकम टू रशिया में नजर आने वाले हैं।
फरदीन खान
8 of 11
फरदीन खान
1998 में फिल्म प्रेम अग्न से अपने फिल्म करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर की हैंडसमनेस भी किसी एक्टर से कम नहीं है। साल 2000 में वह फिल्म जंगल में नजर आए थे। साल 1998 से 2010 तक कई फिल्मों में काम करने के बाद भी उनकी कोई फिल्म हिट साबित नहीं हुई। उन्हें आखिरी बार 2010 में आई फिल्म दूल्हा मिल गया में देखा गया था। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी।
जायद खान
9 of 11
Zayed Khan
एक्टर संजय खान के बेटे जायद खान ने 2003 में फिल्म चुरा लिया है तुमने से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। अगर जायद की हैंडसमनेस की बात करें तो वह भी लंबी कद-काटी वाले एक्टर हैं। लेकिन उनका फिल्मी करियर देखा जाए तो कुछ खास नहीं है। वह अपनी ज्यादातर फिल्मों में फ्लॉप ही साबित हुए हैं। उन्होंने शाहरुख के साथ फिल्म मैं हूं ना में छोटे भाई का रोल किया था। हालांकि फिल्म पर लोगों का ध्यान गया था लेकिन जायद को फिर भी कामयाबी हासिल नहीं हुई।
जॉन अब्राहम
10 of 11
John Abraham
कसी हुई बॉडी और हैंडसम जॉन अब्राहम की फिल्में भले ही ना चलती हो लेकिन उनकी दमदार बॉडी के नौजवान दिवाने हैं। जॉन ने 2003 में आई फिल्म जिस्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसी साल फिल्म साया में भी उन्हें देखा गया। लेकिन उन्हें असल पहचान 2004 में आई सुपरहिट फिल्म धूम से नई पहचान मिली। 15 साल के फिल्मी करियर में जॉन ने कई फिल्में की लेकिन कोई भी फिल्म बड़ी हिट साबित नहीं हुई।
1997 से 1998 टीवी सीरीज सी हॉक्स से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले एक्टर और मॉडलर मिलिंद सोमन की हैंडसमनेस की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। लेकिन उनकी यह हैंडसमनेस उन्हें बड़ा मुकाम हासिल ना करा सकी। लेकिन म्यूजिक एलबम मेड इन इंडिया से सबको अपना दिवाना बनाने वाले मिलन बॉलीवुड में कभी सफल साबित नहीं हो पाए। उन्होंने साल 2000 मे आई फिल्म तरकीब से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। 16 दिसंबर, जु्र्म, प्यार की धुन जैसी कई फिल्मों में काम किया। वह आखिरी बार 2017 में आई फिल्म शेफ में नजर आए थे। बता दें कि 2018 में उनकी फिल्म हमारा हमारा तिरंगा में वह नजर आएंगे।