हिंदी सिनेमा अपने 100 वर्ष पूरे कर चुका है लेकिन इसका जादू आज भी दर्शकों पर कायम है। बॉलीवुड में कॉमर्शियलऔर नॉन-कॉमर्शियल फिल्में आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। कुछ ऐसे स्टार भी रहे हैं जिनकी दमदार एक्टिंग के कारण लोगों का ध्यान फिल्मोें पर अभी भी टिका हुआ है। इन सौ सालों में कई स्टार्स आए और चले गए लेकिन उनकी छाप आज भी लोगों के दिलों में है। इनमें से कुछ आज भी हैं जो दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। बता दें कि इस बीच कुछ ऐसे भी स्टार्स रहे हैं जिन्होंने कई अवॉर्ड्स जीतने के बाद भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा रखा है। आइए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
2 of 11
अमिताभ बच्चन
इस कड़ी में पहला नाम आता है सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का। वे अकेले ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने बॉलीवुड के 13 सिंगर्स के साथ मिलकर हनुमान चालीसा गाई थी।
विज्ञापन
3 of 11
shahrukh khan
शाहरुख खान भी इस रेस में शामिल है। बता दें कि उन्होंने साल 2013 में एक्टर्स की दौड़ में वर्ल्ड में सबसे ज्यादा कमाई की थी। उन्होंने इसी साल तकरीबन 220 करोड़ रुपये कमाए थे।
4 of 11
Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन ने पिता अमिताभ की तरह नाम रोशन कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है। उन्होंने फिल्म दिल्ली 6 के प्रमोशन के दौरान 12 घंटों में कई जगह पर फिल्म का प्रमोशन किया। जिसमें दिल्ली के सिलेक्ट सिटी वॉक मॉल और ईडीएम भी शामिल थे।
विज्ञापन
5 of 11
katrina kaif
इस कड़ी में बॉलीवुड की हाई पेड एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी शामिल हैं।कटरीना का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में 2013 में सबसे ज्यादा फीस लेने के चलते दर्ज हुआ था। कटरीना ने एक फिल्म के लिए दस मिलियन डॉलर से भी ज्यादा फीस वसूली थी।
विज्ञापन
6 of 11
sonakshi sinha
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भले ही बॉलीवुड में ज्यादा हिट ना साबित हो रही हों लेकिन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में उनका नाम भी शामिल है। उन्हें यह अवार्ड 1325 गर्ल के बीच नेल पॉलिश सबसे पहले और सबसे ज्यादा बार लगाने के चलते मिला था।
विज्ञापन
7 of 11
kumar Sanu
बॉलीवुड के पार्श्व गायक कुमार सानू भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्हें यह अवार्ड 1993 में एक दिन में 28 सॉन्ग्स गाने के चलते मिला था। बता दें कि कुमार सानू के अभी तक के सभी गीत बहुत ही सुपरहिट साबित हुए हैं, लेकिन उन्हें पहचान ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी के सॉन्ग गाने के चलते मिली थी।
8 of 11
asha bhosle
- फोटो : अमर उजाला
फेमस सिंगर आशा भोसले ने भी इस खिताब को अपने नाम किया। बता दें कि उन्होंने बीस से ज्यादा भाषाओं में तकरीबन ग्यारह हजार से भी ज्यादा गीत गाकर यह कीर्तिमान अपने नाम किया है।
9 of 11
lalita pawar
एक्ट्रेस से निगेटिव रोल में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस ललिता पवार भी इस रेस में हैं। बता दें कि उन्होंने बारह साल की उम्र से ही बॉलीवुड में कदम रख दिया था और अपने 70 साल के फिल्मी करियर में सात सौ से भी ज्यादा फिल्मों में लगातार काम किया है। ललिता पवार ही अकेली ऐसी एक्ट्रेस रहीं हैं जिन्होंने लगातार 70 साल तक बॉलीवुड में काम किया था।
10 of 11
Kapoor Family
बॉलीवुड में कपूर फैमिली का बहुत बड़ा रोल रहा है। फिल्मों में सबसे ज्यादा 24 एक्टर और एक्ट्रेस देने वाला कपूर खानदान आज भी अपने हुनर से कायम है। यह एक वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड है जो अभी तक किसी भी फैमिली से इतने लोग फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आए हैं। कपूर खानदान की फिल्मों में जर्नी एक्टर पृथ्वी राज कपूर से शुरू हुई थी और आज रणबीर कपूर इस पंरपरा को संभाल रहे हैं।
2015 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली के चर्चे तो पूरी दुनिया में हुए हैं। लेकिन कई रिकॉर्ड्स तोड़ने के बाद यह फिल्म खुद में एक रिकॉर्ड बन गई है। जी हां, फिल्म की कामयाबी को देखते हुए फिल्मी दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ा पोस्टर बनाया गया। जो कि पचास हजार स्क्वायर फीट से भी बड़ा था। इसी के चलते गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इसका नाम दर्ज है।