फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Biopics 2023: बॉलीवुड में तैयार हो रहे बायोपिक के 10 और बुलबुले, इसी महीने शुरू होगा असली इम्तिहान

Sun, 15 Jan 2023 11:13 AM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
इस साल ये बायोपिक होंगी रिलीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दुनिया भर में बायोपिक सिनेमा के घटते कारोबार के बीच हमने बीते हफ्ते अपने पाठकों को हिंदी सिनेमा में बनने वाली बायोपिक से दूर होते दर्शकों की जानकारी दी। बायोपिक फिल्मों का कारोबार भले लगातार कम होता जा रहा हो लेकिन हिंदी सिनेमा के तमाम दिग्गज निर्माताओं को अब भी इसमें खूब मुनाफा दिख रहा है। इनमें से कुछ फिल्में अगले लोकसभा चुनाव के पहले के माहौल का फायदा उठाने के लिए भी बनाई जा रही हैं। चलिए आज आपको बताते हैं इन 10 बायोपिक फिल्मों के बारे में जिनकी रिलीज इस साल प्रस्तावित है।

विज्ञापन

2 of 11
गांधी गोडसे- एक युद्ध - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गांधी गोडसे- एक युद्ध (26 जनवरी 2023)
हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने निर्माता निर्देशक राजकुमार संतोषी पूरे नौ साल बाद फिल्म 'गांधी गोडसे -एक युद्ध' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की विचारधाराओं के टकराव पर आधारित है। इस फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार गुजराती फिल्मों के निर्देशक और अभिनेता दीपक अंतानी निभा रहे हैं, तो नाथूराम गोडसे की भूमिका मराठी अभिनेता चिन्मय मांडलेकर निभा रहें हैं। यह फिल्म रिपब्लिक डे पर यानी 26 जनवरी को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन

3 of 11
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे (3 मार्च 2023)
'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' एक मां की सच्ची कहानी से प्रेरित है। इस मां ने अपने बच्चों को वापस पाने के लिए अपने साहस और इच्छाशक्ति से पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक मां की मुख्य भूमिका में हैं, जो अपने बच्चों को वापस पाने के लिए लड़ती है। फिल्म नॉर्वेजियन फोस्टर केयर सिस्टम की परतें उधेड़ती है और अपने बच्चों की कस्टडी वापस पाने के लिए एक अप्रवासी भारतीय मां की लड़ाई पर आधारित है। आशिमा छिब्बर निर्देशित ये फिल्म 3 मार्च 2023 को रिलीज होगी।

4 of 11
मैदान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मैदान (12 मई 2023)
फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक 'मैदान' में अजय देवगन लीड रोल निभा रहे हैं। 1950 से 60 के दशक तक भारतीय फुटबॉल कोच और भारतीय राष्ट्रीय टीम के प्रबंधक रहे रहीम की ये कहानी बहुत ही रोचक बताई जाती है। फिल्म की शूटिंग अऱसा पहले पूरी हो चुकी है। ये फिल्म पहले 2022 में रिलीज होने वाली थी फिर इसकी तारीख खिसककर इस साल फरवरी में हुई और अब इसकी रिलीज डेट को बढ़ाकर 12 मई 2023 कर दिया गया है इस फिल्म का निर्देशन अमित रवींद्र नाथ शर्मा ने किया है। 

विज्ञापन

5 of 11
स्वातंत्र्यवीर सावरकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्वातंत्र्यवीर सावरकर (26 मई 2023)
स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के नाम से बन रही है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभा हैं। फिल्म का निर्देशन पहले महेश मांजरेकर करने वाले थे, लेकिन अब इस फिल्म का निर्देशन खुद रणदीप हुड्डा कर रहे हैं। यह फिल्म 26 मई 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा के अलावा अमित सियाल और अंकिता लोखंडे की मुख्य भूमिकाएं हैं। 

विज्ञापन

6 of 11
इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इमरजेंसी (25 जून 2023)
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' के बाद चर्चित अभिनेत्री कंगना रणौत फिल्म 'इमरजेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही है। यह फिल्म 1975 के दौरान लगी इमरजेंसी की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन करने के अलावा कंगना रणौत इस फिल्म की लेखक और निर्माता भी हैं। यह फिल्म 25 जून 2023 को रिलीज होगी। 

विज्ञापन

7 of 11
कैप्सूल गिल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कैप्सूल गिल (30 नवंबर 2023)
जसवंत गिल ने साल 1989 में रानीगंज की एक कोयला खदान में फंसे 64 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला और अपनी जान पर खेलकर उनकी जान बचाई। बताते हैं कि उन्होंने 2.5 मीटर लंबा स्टील का एक कैप्सूल बनाया और उसे एक बोर के जरिए खदान में उतार कर मजदूरों को बाहर निकाला। इसीलिए उन्हें कैप्सूल गिल कहा जाता है। अब इसी घटना पर फिल्म 'कैप्सूल गिल' का निर्माण हो रहा है जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल कर रहे हैं। फिल्म की पहली झलक सामने आ चुकी हैं। संभावना है कि ये फिल्म 30 नवंबर 2023 को रिलीज हो।

8 of 11
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सैम बहादुर (1 दिसंबर 2023)
फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित बायोपिक 'सैम बहादुर' में विक्की कौशल लीड किरदार निभा रहे हैं। मानेकशॉ की पत्नी सिल्लू की भूमिका  सान्या मल्होत्रा और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका फातिमा सना शेख निभा रही हैं। मेघना गुलजार के  निर्देशन में बन रही यह फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी।

9 of 11
चकदा एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चकदा एक्सप्रेस(16 दिसंबर 2023)
भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' में अनुष्का शर्मा उनका किरदार निभा रही हैं। विश्व क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज महिला तेज गेंदबाजों में से एक झूलन के संघर्ष पर बनी ये फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म की घोषणा होने के बाद किसी भी फिल्म वितरक कंपनी ने इसे लेकर उत्साह नहीं दिखाया तो अनुष्का शर्मा ने इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला शूटिंग शुरू करने के साथ ही ले लिया था।

10 of 11
मैं अटल हूं - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मैं अटल हूं (25 दिसंबर 2023)
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' से अगले साल का समापन होगा। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभा रहे हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रवि जाधव इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी के 99वें जन्मदिन 25 दिसंबर 2023 पर रिलीज होगी।

विज्ञापन

11 of 11
पिप्पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिप्पा (2023)
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की बायोपिक 'पिप्पा' का भविष्य अधर में है। राजा कृष्ण मेनन के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म को अब तक वितरक ही नहीं मिल सके हैं। फिल्म में ईशान खट्टर ब्रिगेडियर मेहता का किरदार निभा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें