फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा भोसले के ये 10 गाने जो आज भी हैं सदाबहार

Thu, 08 Sep 2016 12:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आशा भोसले की आवाज बॉलीवुड की उन आवाजों में से एक है जो हमेशा सदाबहार रही हैं। उन्होंने गानों पर कुछ ऐसा जादू चलाया है कि सुनने वालों को होश तक नहीं रहा। आज उनके जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनके 10 सुपरहिट गाने जिन्होंने बॉलीवुड में धूम मचा दी।
Trending Videos
विज्ञापन

आशा भोसले के ये 10 गाने जो आज भी हैं सदाबहार

2 of 11
पिया तू अब तो आजा- फिल्म कारवां (1971)
आशा भोसले का गाना और हेलन का डांस दोनों ने मिलकर पिया तू अब तो आजा गाने को बेहतरीन बना दिया था। यह गाना अब तक का सबसे हॉट गाना माना जाता है। इस गाने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर के पुरस्कार के नवाजा गया था।
विज्ञापन

आशा भोसले के ये 10 गाने जो आज भी हैं सदाबहार

3 of 11
हंगामा हो गया- फिल्म अनहोनी 1973
आशा भोसले ने फिल्म अनहोनी में हंगामा हो गया वाला गाना गाया था। उनके इस गाने पर बिंदू ने जमकर डांस किया था। इस गाने में एक अलग सी एनर्जी नजर आती है।

आशा भोसले के ये 10 गाने जो आज भी हैं सदाबहार

4 of 11
दम मारो दम - फिल्म हरे राम हरे कृष्णा (1971)
आरडी बर्मन और आशा भौंसले की जोड़ी गाने के मामले में सबसे सुपरहिट रही है। दम मारो दम बॉलीवुड में उस समय का सबसे हिट पार्टी सॉन्ग था।  इस गाने को आज भी लोग गुनगुनाते नजर आते हैं।
विज्ञापन

आशा भोसले के ये 10 गाने जो आज भी हैं सदाबहार

5 of 11
चुरा लिया है तुमने जो दिल को-फिल्म यादो की बारात (1973)
ये बॉलीवुड के उन रोमांटिक नंबर्स में से वो गाना है जो लोगों के दिलों को छू जाता है। आर डी बर्मन का संगीत और आशा भोसले की आवाज से सजा ये क्लासिकल नगमा जिंदगी रोमांटिक दिल की धड़कनों में प्यार का एहसास कराने वाला  है।
विज्ञापन

आशा भोसले के ये 10 गाने जो आज भी हैं सदाबहार

6 of 11
दुनिया में लोगो को- अपना देश (1972)
तैयार हो जाइए उस गाने को सुनने के लिए जो कि राजेश खन्ना और मुमताज के ऊपर फिल्माया गया है। ये वो आइटम नंबर है जो उनको उस वक्त के अन्य गायकों की दुनिया से अलग साबित करते हैं।
विज्ञापन

आशा भोसले के ये 10 गाने जो आज भी हैं सदाबहार

7 of 11
खतूबा- अलीबाबा और चालीस चोर
अरबी टच से सजा ये गाना वैसे भी लोगों को अपनी ओर खींचने वाला है, वहीं दूसरी ओर आशा भोसले की आवाज ने इसे और खास बना दिया है।

आशा भोसले के ये 10 गाने जो आज भी हैं सदाबहार

8 of 11
मेरा नाम है शबनम- कटी पतंग (1970) 
इसे भारत का पहला रैप सांग कहा जाता है, जो कि बातचीत के लहजे में गाया गया है। ये म्यूजिक इंडस्ट्री की दुनिया में एक अनोखा प्रयोग था जो कि एक बड़ा हिट साबित हुआ।

आशा भोसले के ये 10 गाने जो आज भी हैं सदाबहार

9 of 11
जरा सा झूम लूं मैं- दिलवाले दुल्हानियां ले जाएंगे (1995)
पुराने दिनों में मधुबाला से लेकर नए जमाने की हीरोईन काजोल तक सबके लिए आशा भोसले ने गाने गाए हैं। जिसके लिए उनकी आवाज की ही तारीफ करने होगी जिसमें उम्र की कोई बाध्यताएं नहीं हैं। जतिन ललित की ओर से कंपोज्ड और शाहरूख खान-काजोल के ऊपर फिल्माया गया ये जोशीला गाना मशहूर सिंगर आशा भोसले की आवाज में ही है।

आशा भोसले के ये 10 गाने जो आज भी हैं सदाबहार

10 of 11
रंगीला रे- रंगीला (1995)
62 साल की आशा ने 20 साल की उर्मिला मातोंडकर के लिए 1995 में रंगीला फिल्म में ये गाना गाया था, जिसे स्पेशल जूरी अवॉर्ड से नवाजा गया था। ये धमाकेदार गाना आपको एक अलग दुनिया में ले जाता है।
विज्ञापन

आशा भोसले के ये 10 गाने जो आज भी हैं सदाबहार

11 of 11
आइए मेहरबां- फिल्म हावड़ा ब्रिज (1958)
मधूबाला और अशोक कुमार अभिनीत हावड़ा ब्रिज फिल्म में आशा भोसले ने आइए मेहरबां वाला गाना गाया था। इस गाने को आजतक लोग गुनगुनाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें