roza movie 1992
- फोटो : social media
रोजा (1992)
मणिरत्नम ने पहली बार इस फिल्म से अखिल भारतीय दर्शक वर्ग बनाने की कोशिश की और इसमें वह सफल भी रहे। तमिल फिल्म रोजा हिन्दू पौराणिक कथा सावित्री और सत्यवान से प्रेरित है। इस फिल्म में अरविंद स्वामी, मधू आउट पंकज कपूर मुख्य भूमिका में थे। कश्मीर की खूबसूरत वादियों को दिखाती इस फिल्म में मणिरत्नम ने संगीतकार ए. आर. रहमान के साथ पहली बार काम किया। इस फिल्म को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, बेस्ट लिरिसिस्ट और राष्ट्रीय अखंडता पर आधारित नरगिस दत्त बेस्ट फीचर फिल्म के तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले। इस फिल्म को मलयालम, मराठी, हिंदी और तेलुगू में भी रिलीज किया गया, और फिल्म को सभी भाषाओं में भारी सफलता मिली। इसके बाद मणिरत्नम ने इसी फिल्म की कड़ी पर आधारित फिल्म बॉम्बे और दिल से बनाई।