फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Roles: रानी मुखर्जी से लेकर अजय देवगन तक, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया पुलिस का दमदार किरदार

Tue, 09 Sep 2025 11:36 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Police Roles In Bollywood: पर्दे पर कई कलाकारों ने पुलिस का किरदार निभाया है। इन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया। आइए इन कलाकारों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
रानी मुखर्जी, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी फिल्म 'इंस्पेक्टर जेंडे' में इंस्पेक्टर मधुकर जेंडे के रूप में दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में, बॉलीवुड ने कई मशहूर पुलिसवाले दिए हैं। इन लोगों ने अपने साहस से पर्दे पर अपनी चमक बिखेरी है। आइए, फिल्मी दुनिया के बेहतरीन पुलिस किरदारों पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम' में अजय देवगन ने इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनके पुलिस वाले रोल को खूब पसंद किया गया। इसके बाद निर्देशक रोहित शेट्टी ने साल 2014 में 'सिंघम रिटर्न' और 2024 में 'सिंघम अगेन' बनाई। 
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'दबंग' में सलमान खान ने इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उन्होंने एक हल्के-फुल्के मिजाज के पुलिस वाले की भूमिका निभाई। सलमान खान की इस फिल्म को इतना पसंद किया गया कि साल 2012 में 'दबंग 2' और फिर साल 2019 में 'दबंग 3' बनाई गई।

यह खबर भी पढ़ें: Lokah Chapter 1: रिलीज से पहले 'लोका' की कामयाबी पर क्या बोले थे निर्माता? कल्याणी प्रियदर्शन ने किया खुलासा

4 of 6
अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
पुलिस के रोल में दर्शकों ने अक्षय कुमार को भी खूब पसंद किया। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'राउडी राठौर' में अक्षय कुमार ने इंस्पेक्टर विक्रम राठौर की भूमिका निभाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही। इसमें सोनाक्षी सिन्हा भी थीं।
विज्ञापन

5 of 6
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू
साल 2015 में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' को लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में तब्बू ने आईजी मीरा देशपांडे का रोल निभाया। तब्बू को पुलिस के रोल में दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म इतनी कामयाब रही कि इसकी दूसरी किस्त भी बनी। साल 2022 में 'दृश्यम 2' रिलीज हुई। जल्द ही इस कड़ी की अगली फिल्म 'दृश्यम 3' आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी ने इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनके पुलिस के किरदार को खूब पसंद किया गया। फिल्म काफी कामयाब रही। इस फिल्म की अगली किस्त 'मर्दानी 2' साल 2019 में रिलीज हुई।
इन कलाकारों के अलावा 'देवा' में शाहिद कपूर, 'दिल्ली क्राइम' में वर्तिका चतुर्वेदी, 'शूल' में मनोज बाजपेयी और 'पाताल लोक' में जयदीप अहलावत को पुलिस के रोल में पसंद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें