फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: फिल्मों में संस्कारी किरदार निभाने वाले इन सितारों की घर में ही तनी, एक ने तो माता-पिता पर किया केस

Thu, 23 May 2024 03:39 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई सितारे अपनी फिल्मों में एक खुशहाल परिवार की मिशाल पेश करते हुए आये हैं। मगर हकीकत में इनमें से कई सितारे ऐसे हैं, जिनकी अपने परिवार से नहीं बनती। परिवार के साथ इन सितारों का झगड़ा सार्वजनिक भी हो चुका है। तो चलिए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 5
घरवालों के साथ हुई इन सितारों की तकरार - फोटो : अमर उजाला
'बागवान', 'अपने', 'ओम जय जगदीश' और 'हम साथ-साथ हैं' ऐसी तमाम फिल्में हैं, जिन्हें परिवार को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इन फिल्मों में परिवार से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात को बारीकी से ध्यान में रखकर बनाया गया है। इन फिल्मों के जरिए मेकर्स ने लोगों को परिवार की अहमियत समझाई है। कई सितारे भी फिल्मों में एक खुशहाल परिवार की मिशाल पेश करते हुए आये हैं। मगर हकीकत में इनमें से कई सितारे ऐसे हैं, जिनकी अपने परिवार से नहीं बनती। परिवार के साथ इन सितारों का झगड़ा सार्वजनिक भी हो चुका है। तो चलिए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
अमीषा पटेल
गदर 2 से फिल्मों में अपना कमबैक करने वाली मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। अमीषा अपने मां-बाप से झगड़कर फिल्मों में आई थीं। अभिनेत्री ने बाद में अपने माता-पिता पर उनके साथ धोखा देने करने भी आरोप लगाया था। अमीषा पटेल ने अपने मां-बाप पर केस कर दिया था। उन्होंने उनपर उनके करोड़ों रुपये के गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। 

Toxic: अब यश की 'टॉक्सिक' का हिस्सा बनीं यह बॉलीवुड अभिनेत्री! फिल्म में लेंगी करीना कपूर की जगह?
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के साथ फिल्म 'मेला' में नजर आए उनके भाई फैसल खान की उनके साथ बिल्कुल नहीं बनती है। फैसल खान ने अपने भाई आमिर पर उन्हें घर में कैद करने का आरोप लगया था। इसके चलते आमिर और उनके पिता ताहिर हुसैन भी आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया था, जहां फैजल की कस्टडी उनके पिता को दे दी गई थी। 

4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
जाने-माने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी शानदार अदाकरी के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता का उनके भाई के साथ झगड़ा हो चुका है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमशुद्दीन ने उनपर सौ करोड़ रुपये की की प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
गोविंदा
अपने जमाने के मशहूर अभिनेताओं में से एक गोविंदा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच की लड़ाई जगजाहिर है। दोनों सितारे सार्वजनिक तौर पर भी अपना गुस्सा देखा चुके हैं। हाल ही में गोविंदा को कृष्णा की बहन आरती की शादी में देखा गया था। उसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।  

Bollywood Stars: एक्टर ही नहीं अच्छे खिलाड़ी भी हैं ये कलाकार, कुछ तो स्टेट लेवल पर दिखा चुके हैं दमखम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें