Bollywood Celebs In South: बॉलीवुड के कलाकार साउथ की फिल्मों का रुख कर रहे हैं। अब आमिर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल होता दिख रहा है। आइए जानते हैं किन-किन बॉलीवुड अभिनेताओं ने साउथ की फिल्मों का दामन पकड़ा है।
विज्ञापन
1 of 6
साउथ की फिल्मों में नजर आए ये बॉलीवुड कलाकार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड के कई सितारे साउथ की फिल्मों का रुख कर चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों में दक्षिण भारतीय फिल्मों की मांग हिंदी पट्टी में बढ़ी है, जिसके चलते अब बॉलीवुड के सितारे भी साउथ के प्रोजेक्ट्स अपने हाथ में ले रहे हैं। इस साल कई बॉलीवुड दिग्गजों ने साउथ की फिल्में की। हाल ही में आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वह रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ में अपने कैमियो शूट के लिए जयपुर पहुंचे हैं। इससे अभिनेता के साउथ की फिल्म में एंट्री को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। खैर, आइए जानते हैं कि बॉलीवुड के किन-किन कलाकारों ने साउथ की फिल्मों की ओर रुख किया है।
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर ने इस साल साउथ की फिल्म ‘देवरा’ से डेब्यू किया है। इस फिल्म में वह जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आईं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक जान्हवी के पास राम चरण की एक फिल्म पाइपलाइन में है।
4 of 6
कंगुवा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल
बॉबी देओल ने लंबे समय के बाद रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ से तगड़ा कमबैक किया। इसके बाद उन्होंने सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ से साउथ में पहला कदम रखा। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन
5 of 6
दिशा पटानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @dishapatani
दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी इस साल दो साउथ फिल्मों में नजर आईं। वह प्रभास के साथ 'कल्कि 2898 एडी' और सूर्या के साथ 'कंगुवा' में दिखीं। हालांकि, वह इससे पहले भी साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।