फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: लाखों नहीं करोड़ों की घड़ी पहनने का शौक रखते हैं ये सितारे, लिस्ट में इन साउथ अभिनेताओं का नाम भी शामिल

Fri, 24 May 2024 03:23 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई सितारे हैं, जिन्हें महंगी घड़ियों का शौक है। ये सितारे अपना ये शौक पूरा करने के लिए लाखों की नहीं ब्लकि करोड़ों रुपये पानी में बहा देते हैं। तो आज हम इस लेख में उन्हीं अभिनेताओं के बारे में जानेंगे, जो करोड़ों रुपये की घड़ी पहनते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
करोड़ों की घड़ियों के शौकीन हैं ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के हो या साउथ के ये सभी सितारे लग्जरी लाइफ जीते हैं। फिल्मी सितारों को महंगी चीजों का काफी शौक होता है। ऐसे में अपने छोटे छोटे शौक पूरा करने के लिए ये सितारे लाखों करोड़ों रुपये यूं ही पानी में बहा देते हैं। कई सितारे हैं, जिन्हें महंगी घड़ियों का शौक है। ये सितारे अपना ये शौक पूरा करने के लिए लाखों की नहीं ब्लकि करोड़ों रुपये पानी में बहा देते हैं। तो आज हम इस लेख में उन्हीं अभिनेताओं के बारे में जानेंगे, जो करोड़ों रुपये की घड़ी पहनते हैं। तो चलिए जानते हैं इन अभिनेताओं के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख खान 
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर आता है। किंग खान बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। अभिनेता को महंगी-महंगी घड़ियों का भी काफी शौक है। वह ऑडेमर्स पिगुएट ब्रांड की घड़ी पहनते हैं। इस घड़ी की कीमत करीब 4.98 करोड़ रुपये है। 

Singham Again: अजय ने की जम्मू-कश्मीर सरकार की तारीफ, 'सिंघम अगेन' की शूटिंग के दौरान जारी किया खास वीडियो
विज्ञापन

3 of 6
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
जूनियर एनटीआर
साउथ के जाने-माने अभिनेता जूनियर एनटीआर का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। वह भी महंगी घड़ियों के काफी शौकीन हैं। उनकी घड़ी की कीमत जानकार आप हैरान रह जाएंगे। जूनियर एनटीआर रिचर्ड मिले ब्रांड की घड़ी पहनते हैं। इस घड़ी की कीमत करीब 8.6 करोड़ रुपये है।

4 of 6
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 'एनिमल' अभिनेता को एक से बढ़कर एक महंगी घड़ियों का शौक है। उनकी घड़ियों के कलेक्शन में कई महंगी घड़ियां शामिल हैं। रणबीर अक्सर हब्लोट, रोलेक्स और ऑडेमर्स पिगुएट ब्रांड की घड़ी पहने दिखाई देते हैं। उनकी एक घड़ी की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
इमरान हाशमीइमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम
इमरान हाशमी
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। उन्हें भी महंगी घड़ी पहनने का काफी शौक है। इमरान ऑडेमार्स पिग्यूट की घड़ी पहनते हैं। उनकी एक घड़ी की कीमत करीब 2.1 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम
राम चरण 
साउथ अभिनेता राम चरण भी काफी महंगी घड़ी पहनते हैं। राम चरण की घड़ी की कीमत भी करोड़ों रुपये में है। अभिनेता रिचर्ड मिल ब्रांड की घड़ी पहनते हैं। उनकी इस घड़ी की कीमत लगभग 1.62 करोड़ रुपये है।  

कपड़ों पर फिजूलखर्ची नहीं करते ये बॉलीवुड सितारे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें