फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stars Flop Debut: पहली फ्लॉप फिल्म के बाद चमकी इन सितारों की किस्मत, लिस्ट में सलमान और ऐश्वर्या भी शामिल

Mon, 06 May 2024 10:23 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड में जब भी कोई स्टार डेब्यू करता है तो उसकी कोशिश रहती है कि पहली फिल्म किसी भी तरह से हिट हो जाए। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अगर पहली फिल्म फ्लॉप हो जाती है तो कलाकार के लिए आगे का रास्ता काफी कठिन हो जाते हैं। कई स्टार्स को तो पहली फ्लॉप के बाद काफी समय तक काम भी नहीं मिलता है। वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में बताते हैं जिनकी पहली फिल्म तो फ्लॉप रही, लेकिन बाद में वे बॉलीवुड में काफी मशहूर हुए। उनमें से कई सितारे तो आज बॉलीवुड में राज कर रहे हैं --
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इस लिस्ट में सलमान खान का नाम सबसे पहले आता है। आज वे बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी पहली फिल्म एक फ्लॉप फिल्म थी। सलमान खान ने फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से अपना डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में 'धक-धक' गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित के दुनिया भर में करोड़ों लोग दीवाने हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। दर्शक आज भी उनकी हर एक अदा के दीवाने हैं, लेकिन उनकी भी डेब्यू फिल्म फ्लॉप हुई थी। माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म ‘अबोध’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। 

4 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन आज बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने 'हम दिल दे चुके सनम' और 'ताल' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक फ्लॉप फिल्म से किया था। ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैटरीना कैफ और श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ और श्रद्धा कपूर का भी नाम भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत ‘तीन पत्ती’ से किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। वैसे ही कैटरीना कैफ ने फिल्मी दुनिया में फिल्म ‘बूम’ से अपना कदम रखा था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे, लेकिन फिर भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें