फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan Family Tree: किंग खान के लिए परिवार है सबसे, जानिए बॉलीवुड के बादशाह के पूरे खानदान के बारे में

Mon, 27 May 2024 02:49 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दिल्ली में जन्मे इस स्टार ने पूरे देश को अपना दीवाना बना रखा है। हर सिनेप्रेमी शाहरुख खान से जुड़ी हर खबर को चाव से पढ़ता है। किंग खान के दीवाने उनकी फिल्मों से लेकर अभिनेता की निजी जिंदगी के बारे में हर बात जानना चाहता हैं। चलिए ऐसे में हम आज आपको शाहरुख खान के वंश वृक्ष यानी फैमली ट्री के बारे में बताते हैं ---
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान के पिता - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के वंश वृक्ष की बात हो तो शुरुआत उनके पिता मीर ताज मोहम्मद से होनी चाहिए। मीर ताज मोहम्मद का जन्म साल 1927 में हुआ था। खुद शाहरुख ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनके पिता भारत के सबसे युवा स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। किंग खान की मां का नाम लतिफ फातिमा था। वे शाहरुख खान की पहली फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इस दुनिया को छोड़ कर जा चुकी थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान के दीवाने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। वे जितने बड़े स्टार हैं उतने ही ज्यादा उनके लिए उनका परिवार भी मायने रखता है। शाहरुख खान की एक बहन भी है। हालांकि उनके बारे में काफी कम ही लोग जानते हैं। शाहरुख खान की बहन का नाम शहनाज लालारुख खान है। 

4 of 6
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान को रोमांस का किंग भी कहा जाता है। वे परदे पर जितने रोमांटिक नजर आते हैं, असल जिंदगी में भी वे उतने ही रोमांटिक इंसान हैं। उन्होंने गौरी खान से प्रेम विवाह किया है। ये वही गौरी खान हैं जिन्हें ढूंढते हुए शाहरुख खान दिल्ली से मुंबई पहुंच गए थे। आज अभिनेता और गौरी एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। दोनों तीन प्यारे से बच्चों के माता-पिता हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान और गौरी खान तीन प्यारे से बच्चों के साथ अपनी जिंदगी जी रहे हैं। शाहरुख खान के बड़े बेटे का नाम आर्यन खान है। इन दिनों आर्यन खान फिल्मों के निर्माण में जुटे हुए हैं। इसके अलावा आर्यन ने अपने कपड़ों की एक क्लोदिंग लाइन की शुरुआत की है। शाहरुख अपने बच्चों से काफी जुड़ाव महसूस करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुहाना खान और अबराम - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान की जान उनकी बेटी सुहाना खान में बसती है। सुहाना भी पिता की तरह बॉलीवुड में अपने करियर की शरुआत कर चुकी हैं। वे 'द आर्चिज' फिल्म में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म के अलावा वे कई बड़े ब्रांड्स के लिए विज्ञापन भी करती नजर आती हैं। वहीं शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम भी आज ग्यारह साल के हो गए हैं। अक्सर शाहरुख अबराम के साथ स्पॉट किए जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें