फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singers: ये गायक कभी थे म्यूजिक बैंड का हिस्सा, आज बॉलीवुड में है अलग पहचान

Mon, 02 Sep 2024 11:27 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय संगीत जगत में कई गायक ऐसे हैं, जो म्यूजिक बैंड से जुड़े थे और आज बॉलीवुड में अपना एक खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। इन कलाकारों की आवाज के कई चाहने वाले हैं और वे सभी अपनी संगीत यात्रा से प्रशंसकों को प्रेरित भी करते हैं। आइए जानते हैं, कुछ ऐसे ही गायकों के बारे में, जिन्होंने म्यूजिक बैंड के सदस्य के रूप में भी काम किया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
मोहित चौहान, विशाल ददलानी और आतिफ असलम - फोटो : इंस्टाग्राम @mohitchauhanofficial/@vishaldadlani/@atifaslam
भारतीय संगीत जगत में कई गायक ऐसे हैं, जो म्यूजिक बैंड से जुड़े थे और आज बॉलीवुड में अपना एक खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। इन कलाकारों की आवाज के कई चाहने वाले हैं और वे सभी अपनी संगीत यात्रा से प्रशंसकों को प्रेरित भी करते हैं। आइए जानते हैं, कुछ ऐसे ही गायकों के बारे में, जिन्होंने म्यूजिक बैंड के सदस्य के रूप में भी काम किया है।
विज्ञापन

2 of 5
मोहित चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम @mohitchauhanofficial
मोहित चौहान

मोहित चौहान प्रसिद्ध बैंड 'सिल्क रूट' का हिस्सा रह चुके हैं। इस बैंड का गाना 'डूबा डूबा' 90 के दशक में बेहद लोकप्रिय हुआ था। इस गाने ने न केवल बैंड को, बल्कि मोहित चौहान को भी स्टार बना दिया। सिल्क रूट की संगीत शैली में लोक संगीत का मिश्रण था, जो आज भी लोगों के दिलों में बसता है।
विज्ञापन

3 of 5
विशाल ददलानी - फोटो : इंस्टाग्राम @vishaldadlani
विशाल ददलानी

विशाल ददलानी का नाम बॉलीवुड में एक सफल संगीतकार और गायक के रूप में जाना जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वो 'पेंटाग्राम' नामक रॉक बैंड के सदस्य रह चुके हैं। पेंटाग्राम भारत के प्रमुख इंडी रॉक बैंड में से एक था। विशाल ददलानी ने इस बैंड के जरिए भारत में रॉक संगीत को एक नई पहचान दी और उनकी ऊर्जावान आवाज ने उन्हें संगीत की दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई।

Bollywood News: IC 814: The Kandahar Hijack में काम करने पर क्या बोले Rajeeiv Thakur l Vijay Verma

4 of 5
आतिफ असलम - फोटो : इंस्टाग्राम @atifaslam
आतिफ असलम

आतिफ असलम का नाम आज बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गायकों में शामिल हैं। उन्होंने अपनी संगीत यात्रा की शुरुआत पाकिस्तान के 'जल' बैंड से की थी। जल बैंड का गाना 'आदत' जब रिलीज हुआ, तो आतिफ असलम की आवाज ने धूम मचा दी थी। इस गाने ने न केवल बैंड को पहचान दिलाई, बल्कि आतिफ असलम को भी एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

Varun Dhawan: वरुण की आगमी फिल्मों में दिखेगा रोमांस-थ्रिलर-एक्शन, कृति-कीर्ति और जान्हवी के साथ जमेगी जोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमित मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @amitprakashmishra
अमित मिश्रा

गलती से मिस्टेक, सौ तरह के, तेरी सांसों में, बुलैया, डिंग डैंग और सुनो गणपति बप्पा समेत कई गीत गाने वाले अमित मिश्रा भी एक बैंड का हिस्सा थे। उनके बैंड का नाम तृष्णा था। इस बैंड में उन्होंने अपनी गायकी के साथ-साथ अपने संगीत निर्देशन के हुनर को भी निखारा। अमित की गायकी में जो ऊर्जा और जज़्बा है, वह उनके बैंड के दिनों की ही देन है। 

Amar Ujala Samvad: कंगना ने देश छोड़ने का क्यों बना लिया था मन? 'अमर उजाला संवाद' में अभिनेत्री ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें