फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Richest Actress: कौन हैं बॉलीवुड की सबसे ज्यादा अमीर हीरोइन! ऐश्वर्या से लेकर आलिया का नाम शामिल

Tue, 09 Jul 2024 03:57 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की सबसे अमीर और करोड़पति अभिनेत्री कौन हैं। इस लिस्ट में वैसे तो ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा जोनस, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा के अलावा कई अभिनेत्रियों का नाम शुमार है, लेकिन इन सभी में एक अभिनेत्री ऐसी है, जो इन सभी में सबसे ज्यादा कमाती हैं। आइए आपको बताते हैं कि बॉलीवुड में कमाई के मामले में कौन सी अभिनेत्री हैं नंबर वन।
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड की सबसे अमीर और करोड़पति अभिनेत्री कौन हैं - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की सबसे अमीर और करोड़पति अभिनेत्री कौन हैं। इस लिस्ट में वैसे तो ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा जोनस, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा के अलावा कई अभिनेत्रियों का नाम शुमार है, लेकिन इन सभी में एक अभिनेत्री ऐसी है, जो इन सभी में सबसे ज्यादा कमाती हैं। आइए आपको बताते हैं कि बॉलीवुड में कमाई के मामले में कौन सी अभिनेत्री हैं नंबर वन।
विज्ञापन

2 of 7
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं, जो देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रसिद्ध हैं। ऐश्वर्या की प्रसिद्धी का इसी बात से अनुमान लगाया जा सकता है कि वह भले ही इन दिनों ज्यादा फिल्में नहीं कर रही हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग और कमाई बढ़ती ही जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या 2024 की कमाई के मुताबिक सबसे ऊपर हैं। वह फिल्मों के अलावा एडवर्टाइजमेंट से भी मोटी रकम कमा लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या की सालाना कमाई 800 करोड़ रुपये है। वह एक फिल्म से 10 से 12 करोड़ रुपए कमा लेती हैं। इसके अलावा वह एक एडवर्टाइजमेंट शूट के लिए 6 से 7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
प्रियंका चोपड़ा जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका ने एक सेल्फी पोस्ट की थी, जिसमें उनकी गर्दन पर गहरी खरोंच दिखाई दी थी। प्रियंका अब ज्यादातर हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि कोई अच्छी स्क्रिप्ट हुई तो वह जरूर बॉलीवुड फिल्म में काम करेंगी। बहरहाल, प्रियंका की इस साल की नेट वर्थ की बात करें तो वह 600 करोड़ रुपये कमा लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका चोपड़ा जोनस की सलाना कमाई 600 करोड़ रुपये के आस-पास है। प्रियंका की कमाई एडवर्टाइजमेंट शूट, सोशल मीडिया, टीवी शोज और फिल्मों से होती है। 

4 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी स्पाई थ्रिलर की अनाउंसमेंट 'अल्फा' के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' में शरवरी वाघ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया एक जासूस की भूमिका में नजर आने वाली हैं। बहरहाल, वह लगातार फिल्मों में काम कर रही हैं और वह जल्द ही फिल्म 'जिगरा' में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया की कमाई 550 करोड़ रुपये है। एक फिल्म के लिए आलिया 9 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा 2020 में आलिया ने एक नामी कंपनी के साथ हाथ मिलाया था, जिसके लिए उन्हें 150 करोड़ रुपए एक साल का मिलता है। इसके अलावा आलिया का खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम एटर्नल सनशाइन है। इससे भी आलिया की अच्छी-खासी कमाई हो जाती है।
विज्ञापन

5 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी एंजॉय कर रही हैं। वह सितंबर में घर में नन्हें मेहमान का स्वागत करेंगी। प्रेगनेंसी से पहले दीपिका कई सालों से लगातार फिल्मों में काम कर रही हैं। दीपिका ने प्रेगनेंसी में भी अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग की है। बहरहाल, दीपिका की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका की कमाई कुल 500 करोड़ रुपए है। वह एक फिल्म के लिए 25 से 30 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा एडवर्टाइजमेंट्स से दीपिका काफी मोटी रकम कमा लेती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह लगातार फिल्मों की शूटिंग और एडवर्टाइजमेंट्स में व्यस्त हैं। करीना फिल्म, एडवर्टाइजमेंट्स, सोशल मीडिया, स्टेज शो और रेडियो स्टेशन शो से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीना की कमाई 485 करोड़ रुपये के आस-पास है। वह एक फिल्म के 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं करीना एडवर्टाइजमेंट्स के लिए 6 से 15 करोड़ के बीच रुपये चार्ज करती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कैटरीना कैफ-अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैटरीना कैफ की कमाई 265 करोड़ रुपये है, तो वहीं अनुष्का शर्मा की कमाई 255 करोड़ रुपये है। कैटरीना फिल्मों और एडवर्टाइजमेंट्स के जरिए काफी मोटी रकम कमा लेती हैं। कैटरीना एक फिल्म के लिए 7 से 8 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। बहरहाल, अनुष्का बेटे के जन्म के बाद से ही कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वह भी एडवर्टाइजमेंट्स से अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें