Rakshabandhan 2025: आज शनिवार के दिन भाई-बहनों के रिश्तों का सबसे पवित्र त्योहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर हम जानेंगे मनोरंजन जगत की उन रियल लाइफ बहनों की जोड़ियों के बारे में, जिनका बॉन्डिंग काफी गहरी है।
विज्ञापन
1 of 11
शालिनी पांडे की बहन और जान्हवी कपूर की बहन
- फोटो : एक्स
रक्षाबंधन पर्व भाई-बहनों के लिए सबसे खास त्योहार है। आज 9 अगस्त के दिन इस त्योहार को बड़े हर्षों उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर हम आपको बताएंगे बॉलीवुड की उन रियल लाइफ बहनों की जोड़ी के बारे में, जिनके रिश्तों की मजबूती और प्यार अक्सर सोशल मीडिया पर नेटिजंस का ध्यान आकर्षित करती नजर आती हैं। आइए जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर
- फोटो : एक्स
करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर
बॉलीवुड की दो खूबसूरत बहनें लोलो और बेबो यानी करिश्मा और करीना की जोड़ी को भी काफी पसंद किया जाता है। इन दोनों बहनों के रिश्तों की मजबूती और प्यार आज भी बरकरार है। दोनों को साथ में कई शोज में भी देखा जा चुका है।
विज्ञापन
3 of 11
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट
- फोटो : एक्स
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट की बहन हैं शाहीन भट्ट, जिनकी जोड़ी एक अच्छे दोस्तों की तरह है। आलिया और शाहीन के बीच रिश्ता काफी मजबूत है।
4 of 11
निकिता दत्ता और अनिता दत्ता
- फोटो : एक्स
निकिता दत्ता और अनीता दत्ता
निकिता के फिल्मी सफर में अक्सर उनकी बहन अनीता की झलक भी देखने को मिलती है। जीवन के हर पल को दोनों एकसाथ एंजाय करती नजर आती हैं। अपनी बहन के प्रति निकिता का यह प्यार और सम्मान दिखाता है कि स्टारडम चाहे जितना भी हो, परिवार और बहनों का साथ सबसे ऊपर होता है।
विज्ञापन
5 of 11
काजोल और तनीषा मुखर्जी
- फोटो : एक्स
काजोल और तनीषा मुखर्जी
काजोल और तनीषा ने हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट किया है, चाहे काम में हो या बचपन की यादों में। इनका रिश्ता सम्मान और भरोसे पर टिका है।
विज्ञापन
6 of 11
शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी
शिल्पा और शमिता का रिश्ता मजबूती और संवेदनशीलता का संगम है। दोनों ने साथ में रियलिटी शोज में डांस से लेकर मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का सहारा बनने तक हमेशा साथ दिया है। यह दिखाता है कि दोनों बहनें दो शरीर और एक जान हैं।
विज्ञापन
7 of 11
विद्या बालन और प्रिया बालन
- फोटो : एक्स
विद्या बालन और प्रिया बालन
विद्या बालन मानती हैं कि उनकी बहन प्रिया उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं, जो उन्हें हमेशा जमीन से जोड़े रखती हैं। प्रिया और विद्या बहनें होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छी दोस्त भी हैं।
8 of 11
समीक्षा और भूमि पेडनेकर
- फोटो : एक्स
समीक्षा और भूमि पेडनेकर
भूमि और समीक्षा पेडनेकर देखने में लगभग एक जैसी लगती हैं। दोनों बहनें असल जिंदगी में एक-दूसरे का काफी सम्मान करती हैं। बात करें समीक्षा की तो वो पेशे से वकील और कंटेट क्रिएटर हैं। इसके अलावा भूमि एक मशहूर अभिनेत्री हैं।
9 of 11
शालिनी पांडे और पूजा पांडे
- फोटो : एक्स
शालिनी पांडे और पूजा पांडे
'अर्जुन रेड्डी' और 'डब्बा कार्टेल' की अभिनेत्री शालिनी पांडे और उनकी बहन पूजा के बीच गहरा रिश्ता है। दोनों इस ग्लैमरस दुनिया से दूर रहती हैं, लेकिन इन्हें कई बार साथ देखा गया है। इनके बीच का रिश्ता और प्यार कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत का काम करता है।
10 of 11
दिशा पाटनी और खुशबू पाटनी
- फोटो : एक्स
दिशा पाटनी और खुशबू पाटनी
बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन हैं खुशबू पाटनी। दोनों की जोड़ी अक्सर अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती हैं, वो जीवन के पलों को एंजाय करती दिखती हैं। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो एक ओर जहां खुशबू इंडियन आर्मी में हैं, तो दूसरी ओर दिशा एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं।
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की जोड़ी बॉलीवुड में काफी चर्चित है। ये बहनें बहुत अच्छी दोस्त की तरह नजर आती हैं। दोनों के बीच काफी मजबूत बॉन्डिंग दिखती है, जिसे ये बहनें अक्सर सोशल मीडिया पर भी साझा करती रहती हैं।