Bollywood Movies With Unfulfilled Love Stories: बॉलीवुड की कई फिल्में हैं, जिनमें प्यार अधूरा रह जाता है। इन्हें दर्शकों ने खूब सराहा है। आज हम इन्हीं फिल्मों के बारे में बात करेंगे।
हाल ही में कृति सेनन और धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' का टीजर रिलीज हुआ है। इसमें कृति सेनन और धनुष के बीच गहरी भावना दिखाई गई है। टीजर को देख कर लगता है कि इसमें दिल टूटे हुए आशिक की कहानी दिखाई गई है, जिसका प्यार अधूरा गया है। आज इस खबर में आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें लोगों का प्यार अधूरा रह गया।
विज्ञापन
2 of 6
देवदास
- फोटो : imdb
देवदास
साल 2002 में आई शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'देवदास' एक ऐसे शख्स पर आधारित है, जिसका प्यार अधूरा रह जाता है। सामाजिक बंधनों की वजह से देवदास की शादी पारो से नहीं हो पाती है। इसके बाद देवदास पूरी जिंदगी भटकता रहता है। हालांकि चंद्रमुखी उससे चुपके-चुपके प्यार करती रही है।
विज्ञापन
3 of 6
फिल्म रांझणा में धनुष और सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रांझणा
धनुष और सोनम कपूर की अदाकारी वाली फिल्म 'रांझणा' साल 2013 में रिलीज हुई। इसमें बनारस के एक लड़के की कहानी दिखाई गई है जो एक लड़की से एकतरफा प्यार करता है। बचपन में वह लड़की उस लड़के से प्यार करती है, हालांकि बाद में उसे भूल जाती है। इस तरह से उस लड़के का प्यार अधूरा रह जाता है।
4 of 6
'सनम तेरी कसम'
- फोटो : सोशल मीडिया
सनम तेरी कसम
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'सनम तेरी कसम' की कहानी एक शर्मीली लड़की और एक गुस्से वाले लड़के की कहानी है। हर्षवर्धन राणे को मावरा हुसैन से प्यार हो जाता है। हालांकि मावरा हुसैन को काफी देर में प्यार होता है। दोनों शादी करते हैं। शादी के तुरंत बाद मावरा का निधन हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
कल हो ना हो
- फोटो : इंस्टाग्राम
कल हो ना हो
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'कल हो ना हो' में सैफ अली खान शाहरुख खान और प्रीति जिंटा ने अभिनय किया है। इसमें लव ट्रायंगल दिखाया गया है। इसमें अमन नाम का किरदार, नैना को अपने दोस्त रोहित से मिलाने के लिए अपनी खुशी और प्यार की कुर्बानी देता है। फिल्म देखकर दर्शक अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं।
आशिकी 2
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'आशिकी 2' एक ऐसे आशिक की कहानी जो एक लड़की को सिंगर बनाने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देता है। साल 2013 में आई इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने बेहतरीन अदाकारी की है।