ठग लाइफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@turmericmedia
कमल हासन की 'ठग लाइफ' कर रही संघर्ष
कमल हासन और मणिरत्नम की जोड़ी 36 साल बड़े पर्दे पर एक साथ आई है, वो भी बहुत उम्मीदों के साथ। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 15.5 करोड़ रुपये कमाई के साथ शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, इसके बाद फिल्म धड़ाम से आ गिरी। फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन यानी कि गुरुवार को मात्र 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, इसके कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अभी तक 43.37 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म की कमाई बताती है कि फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं।