फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro In Dino: ‘मेट्रो इन दिनों’ से लेकर ‘बागबान’ तक में दिखा उम्रदराज जोड़े का प्यार, इमोशनल कर गई कहानियां

Tue, 24 Jun 2025 04:48 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जल्द ही अनुराग बसु निर्देशित फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में प्यार के अलग-अलग रंग नजर आएंगे। फिल्म में अनुपम खेर और नीना गुप्ता की उम्रदराज जोड़ी का रोमांस भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। इससे पहले भी कई फिल्मों में उम्रदराज जोड़ियाें का गहरा और दिल को छू लेने वाला इश्क देखने को मिला है।
विज्ञापन
1 of 6
फिल्में जिनमें दिखा उम्रदराज जोड़ियों वाला प्यार - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन’ यह बॉलीवुड सॉन्ग प्यार के सच्चे अहसास को बयां करता है। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें दो अलग-अलग धुरी पर खड़े लोगों के बीच मोहब्बत हो जाती है। यहां तक की उम्रदराज जोड़ियों की मोहब्बत पर भी बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं। जल्द ही ‘मेट्रो इन दिनों’ में भी अनुपम खेर और नीना गुप्ता के किरदारों के बीच ऐसा ही रोमांस देखने को मिलेगा। इससे पहले भी कई फिल्मों में उम्रदराज जोड़ों के प्यार की कहानी को बड़ी खूबसूरती से बयां किया गया है। हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। 






 
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' में धर्मेंद्र और नफीसा - फोटो : यट्यूब वीडियो ग्रैब

लाइफ इन ए मेट्रो 
साल 2007 में फिल्म ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ रिलीज हुई, फिल्म को अनुराग बसु ने ही निर्देशित किया था। फिल्म में अलग-अलग उम्र के लोगों की लव स्टोरीज दिखाई गई, इन्हीं में से एक लव स्टोरी धर्मेंद्र और नफीसा अली द्वारा निभाए गए किरदारों की थी। फिल्म में कई साल बाद एक जोड़ा मिलता है, अपने पुराने प्यार को अंजाम तक लेकर जाने की कोशिश करता था। इस फिल्म में धर्मेंद्र और नफीसा पर एक किसिंग सीन भी फिल्माया गया था।  

विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'चीनी कम' में अमिताभ और तब्बू - फोटो : एक्स (ट्विटर)

चीनी कम
अमिताभ बच्चन और तब्बू की जोड़ी फिल्म ‘चीनी कम(2007)’ में नजर आई। आर बाल्की निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ और तब्बू के किरदारों के बीच मैच्योर किस्म का प्यार देखना फैंस के लिए नया एक्सपीरियंस था। 

4 of 6
फिल्म 'बागबान' में अमिताभ और हेमा मालिनी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

बागबान 
फिल्म ‘बागबान(2003)’ एक फैमिली ड्रामा फिल्म थी, मगर पति-पत्नी के रोल में नजर आए अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी का प्यार ही फिल्म की कहानी का केंद्र था। उम्रदराज जोड़ा जब किन्हीं वजहों से एक-दूसरे से दूर हो जाता है तो इनका दर्द दर्शकों से भी नहीं देखा जाता है। आखिर में दोनों मिलते हैं और फिल्म हैप्पी एंडिंग पर खत्म होती है। इस फिल्म को रवि चोपड़ा ने निर्देशित किया था।  

विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'बधाई हो' - फोटो : इंस्टाग्राम @badhaaihofilm

बधाई हो 
फिल्म ‘बधाई हो(2018)’ में आयुष्मान खुराना के माता-पिता के रोल में नीना गुप्ता और गजराज राव नजर आए। इस जोड़े के बीच भी रोमांस दिखाया गया। फिल्म की कहानी इनके रोमांस और वर्षों बाद होने वाले बच्चे पर थी। यह सिचुएशन फिल्म में कॉमेडी की वजह भी बनती है लेकिन आखिरी में फिल्म दर्शकों को इमोशनल कर जाती है। इस फिल्म के डायरेक्टर अमित रविंद्रनाथ शर्मा थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोलमाल 3 में मिथुन चक्रवर्ती, रतना पाठक, करीना कपूर, अजय देवगन, श्रेयस तलपदे - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन फिल्मों में भी दिखा मैच्याेर लव 
  • रोहित शेट्टी निर्देशित गोलमाल 3(2010) में भी रतना पाठक और मिथुन चक्रवर्ती के बीच एक मैच्योर लव स्टोरी देखने को मिली। 
  • साल 2005 में ‘प्यार में ट्विस्ट’ नाम की एक फिल्म रिलीज हुई, इसमें ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया के किरदारों के बीच रोमांस दिखाया गया था। फिल्म को हृदय शेट्टी ने निर्देशित किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें