फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Pakistan Films: पाकिस्तान में फंसे भारतीय लोगों पर बनी है ये फिल्में, खूब मिली तारीफ

Thu, 06 Mar 2025 05:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

India-Pakistan Films: भारत और पाकिस्तान के झगड़े के मुद्दे पर कई फिल्में बनी हैं। 'द डिप्लोमैट' फिल्म की भी यही थीम है। ऐसे में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिसमें भारत के लोग पाकिस्तान में फंस जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
रणदीप जॉन आलिया - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
14 मार्च को जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है जो कि भारतीय है और पाकिस्तान में फंस गई है। हालांकि यह पहली फिल्म नहीं है जो पाकिस्तान में फंसे भारतीयों की कहानी के बारे में बताती है। इससे पहले भी कई फिल्मों ने पाकिस्तान में फंसे भारतीयों की कहानी को दिखाया है।
विज्ञापन

2 of 6
गदर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
गदर 2
अनिल शर्मा के निर्दशन में बनी 'गदर 2' फिल्म अगस्त 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, सिमरत कौर और उत्कर्ष शर्मा ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी भारत पाकिस्तान के 1971 के जंग के दौरान की है। फिल्म में तारा सिंह का बेटा पाकिस्तान में फंस जाता है। इसे वापस लाने के लिए तारा सिंह पाकिस्तान जाते हैं और अपने बेटे को वापस लाते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Honey Singh: मुश्किल में हनी सिंह, अभिनेत्री नीतू चंद्रा इस गाने के खिलाफ पहुंची पटना हाई कोर्ट
 
विज्ञापन

3 of 6
सरबजीत - फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda
सरबजीत
यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित थी। फिल्म का निर्देशन ओमुंग कुमार ने किया था। इसमें रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय अहम भूमिका में थे। फिल्म में सरबजीत की कहानी दिखाई गई थी जो 1991 में पाकिस्तान में धोखे से चले जाते हैं और उन्हें पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट आजीवन कारावास की सजा सुनाता है। तमाम कोशिशों के बावजूद सरबजीत भारत वापस नहीं आ पाते।

यह खबर भी पढ़ें: Shefali Shah: हीरो-हीरोइन के बीच वेतन असमानता पर शेफाली शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- योग्यता को आधार बनाना चाहिए
 

4 of 6
राजी - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
राजी
इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने अहम किरदार अदा किया है। इसमें एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है जो भारत से पाकिस्तान में जासूसी करने जाती है। लेकिन वहां फंस जाती है। लड़की को भारत में लौटने के लिए बहुत दिक्कत होती है।
विज्ञापन

5 of 6
वीर जारा - फोटो : फोटो- यश राज फिल्म्स
वीर जारा
यह फिल्म 2004 में आई थी। इसका नर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी अहम किरदार में थे। यह फिल्म भी एक सच्ची घटना पर आधारित थी। भारतीय वायु सेना के अफसर को पाकिस्तान के राजनीज्ञ की बेटी से प्यार हो जाता है। ऐसे में वीर प्रताप सिंह को गलत इल्जाम में जेल हो जाती है। उन्हें 22 सालों तक कैद रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उर्मिला मातोंडकर मनोज वाजपेयी - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
पिंजर
चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर और मनोज बाजपेयी थे। यह फिल्म 1947 के भारत पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित थी। फिल्म में पूरो नाम की एक लड़की कहानी दिखाई गई थी जो किडनैप हो जाती है। इसके बाद उसकी शादी कर दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें