फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
नई रिलीज फिल्मों से अच्छा प्रदर्शन कर रही 'सैयारा'
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'सैयारा' के अलावा नई रिलीज फिल्में 'सन ऑफ सरदार 2' और और 'धड़क 2' भी बनी हुई हैं। हालांकि, इन हालिया रिलीज फिल्मों के बावजूद 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार को अपने 19वें दिन भी 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर 'धड़क 2' से ज्यादा कमाई की है। 'धड़क 2' ने जहां मंगलवार को 1.60 करोड़ की कमाई की, तो वहीँ 'सैयारा' ने 2.50 करोड़ रुपए जुटाए हैं। जबकि 'सन ऑफ सरदार 2' ने भी मंगलवार को सिर्फ 2.50 करोड़ की ही कमाई की है।