फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Songs: बारिश के मौसम में भीगेगा मन, जब सुनेंगे बॉलीवुड के ये खूबसूरत गाने

Mon, 01 Jul 2024 12:38 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मॉनसून जब भी आता है सभी के चेहरे पर खुशियां आ जाती है। लोग बारिश के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बारिश के मौसम में बॉलीवुड के गानों का मिलना पूरा माहौल बदल देता है। रिमझिम बारिश के बीच बॉलीवुड के ये बेहतरीन गानें इस मौसम की खुशी को और भी दोगुना कर देते हैं। बारिश के मौसम में कुछ बेहतरीन बॉलीवुड गाने सुनिए और बनाए इस मानसून को और भी रंगीन।
विज्ञापन
1 of 6
बारिश के मौसम में सुनिए बॉलीवुड के बेहतरीन गाने - फोटो : सोशल मीडिया
मॉनसून जब भी आता है सभी के चेहरे पर खुशियां आ जाती है। लोग बारिश के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बारिश के मौसम में बॉलीवुड के गानों का मिलना पूरा माहौल बदल देता है। रिमझिम बारिश के बीच बॉलीवुड के ये बेहतरीन गानें इस मौसम की खुशी को और भी दोगुना कर देते हैं। बारिश के मौसम में कुछ बेहतरीन बॉलीवुड गाने सुनिए और बनाए इस मानसून को और भी रंगीन।
विज्ञापन

2 of 6
टिप टिप बरसा पानी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'मोहरा' का सबसे प्रसिद्ध और हॉट गाना 'टिप टिप बरसा पानी' आज भी लोगों को बेहद पसंद है। इस गानों को रवीना टंडन और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था। इस गाने में रवीना ने गजब की अदाएं दिखाई थीं। इस गाने में अक्षय कुमार और रवीना का रोमांटिक अंदाज किसी को भी पानी में भीगने के लिए मजबूर कर दे।
विज्ञापन

3 of 6
आखिर तुम्हें आना है जरा देर लगेगी - फोटो : सोशल मीडिया
नगमा और संजय दत्त पर फिल्माया गया गाना फिल्म 'यलगार' का प्रसिद्ध गाना 'आखिर तुम्हें आना है जरा देर लगेगी' आज भी लोगों की पसंदीदा गानों की लिस्ट में शुमार है। बारिश में फिल्माया यह गाना उस समय के सबसे हिट गानों में से एक है। साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'यलगार' का येह गाना आज भी लोगों को बेहद पसंद है।

4 of 6
रिमझिम रिमझिम - फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक की रोमांटिक फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' फिल्म का गाना 'रिमझिम रिमझिम' भला कोई कैसे भूल सकता है। यह मनीषा की पहली डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म से संजय लीला भंसाली ने निर्देशन की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। अनिल कपूर और मनीषा कोइराला के बेहतरीन अभिनय से सजी फिल्म का यह गाना 'इश्क' के परवानों के लिए आज भी खास है। इस गाने को सुनकर आपको बारिश में भीगने और प्यार में डूबने का मन जरूर करेगा।
विज्ञापन

5 of 6
बरसात में हमसे मिले तुम - फोटो : सोशल मीडिया
राज कपूर और नरगिस की फिल्म 'बरसात' साल 1949 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना 'बरसात में हमसे मिले तुम' आज भी दर्शकों को बेहद पसंद है। गाना ब्लैक एंड व्हाइट में है, मगर इसके बावजूद मौसम की बहार रंग की मोहताज कहां है। गाने के बोल ही काफी है कि इसे कोई भी एक बार सुनने के बाद पसंद करने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिमझिम गिरे सावन - फोटो : सोशल मीडिया
बारिश का मौसम और लता मंगेशकर का गाना 'रिमझिम गिरे सावन' क्या खूब कॉम्बिनेशन है। फिल्म 'मंजिल' के गाने को लता दीदी ने जिस खूबसूरती से गाया है उसे उतनी ही सादगी से फिल्माया भी गया है। इतना तय है कि ये गीत बरसात के सुहाने मौसम को और सुहाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें