फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: बॉक्स ऑफिस पर छह महीने से हैं सूखे के हालात, क्या बारिश की फुहार बनकर आई है 'कल्कि 2898 एडी'?

Wed, 10 Jul 2024 03:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम
बीता वर्ष 2023 बॉलीवुड के लिए काफी शानदार रहा। पहले ही महीने में शाहरुख खान की 'पठान' के साथ जबर्दस्त बोहनी हुई और फिर यह सिलसिला चला तो चलता ही गया। आखिरी महीने में रणबीर कपूर की 'एनिमल' तक बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ बरकरार रही। लेकिन, तुलनात्मक रूप से देखें तो यह साल कुछ नीरस सा है। 2024 के छह महीने ऐसे ही बीत गए और सातवां महीना भी बस बीत ही रहा है। कोई ऐसी फिल्म नहीं आई, जिसने धमाका किया हो। हालांकि, बॉलीवुड में अब तक रिलीज हुई फिल्मों में 'कल्कि 2898 एडी' का हिंदी वर्जन ही कुछ ठीकठाक जाता दिख रहा है। हालांकि, कुछ क्रिटिक्स का मानना है कि निर्माताओं की प्रमोशन रणनीति बेहतर होती तो हिंदी पट्टी में फिल्म और कमाल कर सकती थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले छह महीने से बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर सूखे वाले हालात हैं। इस सूखे में 'कल्कि 2898 एडी' बारिश की फुहार सी बनकर आई है। यूं तो मूल रूप से यह बॉलीवुड की फिल्म नहीं है। लेकिन, इसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे जरूर हैं। पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई इस फिल्म का हिंदी वर्जन ठीकठाक है। हालांकि, हिंदी पट्टी में भी यह फिल्म जैसा प्रदर्शन कर रही है, क्रिटिक्स उसे भी संतोषजनक नहीं मानते है और उनके मुताबिक इसकी अपनी वजह हैं। फिलहाल नजर डाल लेते हैं इस साल आईं बाकी फिल्मों के हाल पर।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर इस साल रिलीज हुईं मेगा बजट फिल्में 'बड़े मियां छोटे मियां', 'योद्धा' और 'मैदान' जैसी फिल्में असफल रही हैं। ऐसे में इंडस्ट्री के ट्रेड विशेषज्ञ मानते हैं 'कल्कि 2898 एडी' के हिंदी संस्करण की सफलता को इस साल इंडस्ट्री में अंधेरे में एक रोशनी की किरण मान रहे हैं। इंडस्ट्री के छह महीने के रिपोर्ट कार्ड के अनुसार हिंदी सिनेमा एग्जिबिशन सेक्टर का कारोबार 20-30 प्रतिशत कम हुआ है। हालांकि, इस बीच छोटे बजट लेकिन मूल विषयों पर बनीं 'लापता लेडीज' और 'मुंज्या' जैसी फिल्मों ने जरूर उपस्थिति दर्ज कराई है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं रहा।

4 of 6
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेड विशेषज्ञों का कहना है कि बीते छह माह बॉलीवुड के लिए काफी बुरे रहे हैं। ऐसे में 'कल्कि' के हिंदी डब वर्जन ने लाज बचाई है। अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन और दीपिका पादुकोण अभिनीत इस फिल्म के हिंदी डब वर्जन से हिंदी पट्टी में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की उम्मीद है। कुल मिलाकर, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड कुल 900 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। बता दें कि 'कल्कि 2898 एडी' मुख्य रूप से तेलुगु फिल्म है। हालांकि, क्रिटिक्स का ये भी मानना है कि अगर निर्माताओं ने प्रमोशन रणनीति ठीक बनाई होती तो हिंदी पट्टी में 'कल्कि' और बेहतर कर सकती थी।
Singham Again: रोहित शेट्टी ने साझा की जैकी श्रॉफ के साथ प्यारी तस्वीर, 'सिंघम अगेन' में आने वाले हैं नजर
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म मैदान- अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
इस साल रिलीज हुईं बॉलीवुड की अन्य फिल्मों का हाल काफी निराशाजनकर रहा है। आंकड़ों के मुताबिक अजय देवगन की 'मैदान' करीब 235 करोड़ रुपये में बनाई गई, लेकिन इसने भारत में सिर्फ 63 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, 'बड़े मियां छोटे मियां' को 350 करोड़ रुपये में बनाया गया, लेकिन यह सिर्फ 110 करोड़ का ही कारोबार कर पाई। करीब 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'योद्धा' भी कमाई में 42 करोड़ रुपये पर सिमट कर रह गई। हालांकि, अजय देवगन और आर माधवन की 'शैतान' ने जरूर 147 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कुछ बेहतर किया। इसी तरह राजकुमार राव की 'श्रीकांत' ने भी 47 करोड़ रुपये कमाए।
Baahubali: बाहुबली की रिलीज को नौ साल हुए पूरे, तमन्ना भाटिया ने साझा कीं पर्दे के पीछे की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
साल की शुरुआत में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की 'फाइटर' करीब 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। 300 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ इसे हिट करार दिया गया। करीब 75 करोड़ रुपये बजट में बनी शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को भी 139 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ हिट का टैग मिला है। यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' भी अच्छी रही है। इसी तरह सिर्फ हीरोइनों के कंधे पर टिकी 'क्रू' ने भी सिर उठाकर रही। लेकिन, इनमें से कोई भी फिल्म धमाकेदार नहीं रही। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इन फिल्मों की ठीकठाक कमाई के बाद भी इस साल का बिजनेस बीते वर्ष के मुकाबिल 20 से 25 प्रतिशत कम रहा है। फिल्म वितरक माथा पकड़ रहे हैं।  फिलहाल निगाहें बाकी बचे छह महीनों पर है। 'स्त्री 2', 'वेदा', 'सिंघम फ्रेंचाइजी', 'बेबी जॉन' हैं। इसके अलावा पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा 2' और 'देवरा' भी हैं। उम्मीद है कुछ बेहतर हो।
Anant-Radhika Love Story: बचपन का प्यार या जामनगर में हुए थे नैना चार? बेहद खास है अनंत-राधिका की लव स्टोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें