फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Films: इन फिल्मों के वीएफएक्स से दर्शकों का मजा हुआ था किरकिरा, संजय दत्त की दो फिल्में हैं शामिल

Wed, 29 May 2024 03:50 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2004 में एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसे कई लोग भुल चुके होंगे। फिल्म का नाम था- रुद्राक्ष। इसमें संजय दत्त, सुनील शेट्टी, बिपाशा बसु और ईशा कोप्पिकर ने अभिनय किया था। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
हिंदी फिल्मों के दर्शकों की एक शिकायत अक्सर सुनने को मिलती रहती है कि बॉलीवुड में अच्छे वीएफएक्स वाली फिल्में देखने को नहीं मिलती। अभी तक कई फिल्मों में इस तकनीक का इस्तेमाल करके दर्शकों को चकित करने की कोशिश की जा चुकी है, लेकिन अधिकतर फिल्में इसमें कामयाब नहीं हो पाई।  'रुद्राक्ष', 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी', 'रा.वन' और 'आदिपुरुष' ऐसी ही फिल्मों में शामिल हैं, जिनका वीएफएक्स देखकर दर्शकों का मजा किरकिरा हो गया था।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'रुद्राक्ष' - फोटो : यूट्यूब @Shemaroo
रुद्राक्ष

साल 2004 में एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसे कई लोग भुल चुके होंगे। फिल्म का नाम था- 'रुद्राक्ष'। इसमें संजय दत्त, सुनील शेट्टी, बिपाशा बसु और ईशा कोप्पिकर ने अभिनय किया था। इस फिल्म के वीएफएक्स दर्शकों को लुभाने में नाकाम रहे थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी दर्शकों के लिए तरसना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' - फोटो : यूट्यूब @Tips Official
वाह! लाइफ हो तो ऐसी

संजय दत्त की एक और फिल्म खराब वीएफएक्स वाली मूवी की लिस्ट में शामिल हैं। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' की, जो साल 2005 में रिलीज हुई थी। यह एक फैंटेसी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इसमें संजय दत्त के अलावा शाहिद कपूर, अमृता राव और अरशद वारसी ने काम किया था। इसका निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया था और उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी थी। इसका वीएफएक्स भी लोगों को पसंद नहीं आया था। खराब वीएफएक्स को समझाने के लिए फिल्म का एक सीन उदाहरण के तौर पर सामने रखा जा सकता है, जिसमें एक भैंस उड़ती हुई कार के बोनट से बाहर निकलती दिखाई देती है।

4 of 5
फिल्म 'आदिपुरुष' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
आदिपुरुष

सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' को वीएफएक्स के कारण खूब ट्रोल किया गया था। फिल्म को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन दर्शकों ने इसके वीएफएक्स को सिरे से खारिज कर दिया था। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया था। इसमें कृति सेनन और सैफ अली खान ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'रा.वन' - फोटो : यूट्यूब @इरोज नाउ म्यूजिक
रा.वन

शाहरुख खान की फिल्म 'रा.वन' एक साइंस फिक्शन फिल्म है। फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी और रिलीज से पहले ऐसा माहौल बना हुआ था कि इसमें कमाल के स्पेशल इफेक्ट्स देखने को मिलेंगे। 26 अक्तूबर को जब 'रा.वन' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी तो सारा माहौल ठंडा पड़ गया था। पोस्ट प्रोडक्शन के काम में काफी समय लगा था। टीम ने खूब मेहनत भी की थी, लेकिन दर्शकों पर कोई खास असर नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें