फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजत बेदी से लेकर जीनत अमान तक, 2025 में स्क्रीन पर लौटे बॉलीवुड के ये मशहूर कलाकार; लूटी महफिल

Sat, 20 Dec 2025 11:14 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Actors Comeback 2025: साल 2025 में बॉलीवुड के कई जाने-माने कलाकारों ने पर्दे पर वापसी की है। इन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को खुश किया है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
रजत बेदी, जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2025 सिनेमा के लिए मिला-जुला रहा। कई फिल्मों और शोज ने उम्मीद से ज्यादा कमाई की तो कई का कलेक्शन औसत रहा। इस बीच कई ऐसे कलाकारों ने इस साल दमदार वापसी की जो सिनेमा से दूर थे। इसमें रजत बेदी, जीनत अमान और इमरान हाशमी जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 7
अक्षय खन्ना - फोटो : X
अक्षय खन्ना
साल 2025 में अक्षय खन्ना ने फिल्म 'छावा' और 'धुरंधर' से जबरदस्त वापसी की है। अक्षय खन्ना अपनी चुनिंदा पसंद और अलग तरह की अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। दोनों ही फिल्मों में उन्होंने लीड रोल नहीं निभाया, फिर भी दर्शकों ने उनकी अदाकारी को खूब सराहा। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

3 of 7
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इमरान हाशमी
इस साल इमरान हाशमी ने पर्दे पर खूब जलवा दिखाया है। 'हक' में उन्होंने दमदार अदाकारी की। आर्यन खान के शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में उनके कैमियो की लोगों ने तारीफ की। वह फिल्म 'ग्राउंड जीरो' में नजर आए। इसके अलावा उन्होंने इस साल 'दे कॉल हिम ओजी' से साउथ सिनेमा में डेब्यू किया।

शाहरुख-काजोल से लेकर ऋतिक-प्रीति तक, बड़े पर्दे पर मशहूर इन कपल्स ने असल जिंदगी में एक-दूसरे को नहीं किया डेट

4 of 7
माधुरी दीक्षित - फोटो : एक्स
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित ने 'मिसेज देशपांडे' से थ्रिलर जॉनर में दमदार वापसी की है। नागेश कुकुनूर के निर्देशन में बने इस शो में माधुरी ने एक शांत सीरियल किलर का रोल निभाया है, जो पुलिस की मदद भी करती हैं। यह शो 19 दिसंबर से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहा है। शो में दर्शकों को माधुरी की अदाकारी पसंद आ रही है।
विज्ञापन

5 of 7
फरहान अख्तर - फोटो : एक्स
फरहान अख्तर
फरहान अख्तर ने इस साल फिल्म '120 बहादुर' में शानदार एक्टिंग की। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने पकड़ बनाई और इसमें फरहान के अभिनय की काफी तारीफ हुई। बतौर एक्टर वह साल 2021 में फिल्म 'तूफान' में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन और प्रोडक्शन किया है।
विज्ञापन

6 of 7
रजत बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
रजत बेदी
रजत बेदी ने आर्यन खान के शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में अहम किरदार निभाया। रजत बेदी ने कई हिंदी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। 2000 के दशक में उनका करियर कुछ धीमा पड़ा था। इसके बाद वह कनाडा चले गए थे। स्क्रीन पर उनकी वापसी ने कई लोगों को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम@thezeenataman
जीनत अमान
जीनत अमान ने वेब सीरीज 'द रॉयल्स' से शानदार वापसी की है। बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी यादगार भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री ने इसमें अपने अभिनय से दर्शकों को हैरान किया है। सीरीज में उनके अभिनय को देख कर लगा कि जैसे सिनेमा के सुनहरे दौर में वापस आ गए हों।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें