फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Day Special: 'पुष्पा 2' से लेकर 'लज्जा' तक इन फिल्मों में पुरुषों ने महिलाओं का किया सम्मान

Sat, 08 Mar 2025 11:35 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Women's Day Special: आज महिला दिवस के मौके पर हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें पुरुषों ने महिलाओं का बहुत सम्मान किया है। कुछ फिल्मों में महिलाओं पर बोले गए डॉयलॉग बहुत मशहूर हुए।
विज्ञापन
1 of 6
महिला सम्मान में बनी फिल्में - फोटो : फोटो- अमर उजाला
आज (8 मार्च) को 'महिला दिवस' है। यह दिन महिलाओं को सशक्त बनने की प्रेरणा देता है। बॉलीवुड ने समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी स्थिति को सुधारने में बड़ा योगदान दिया है। महिला दिवस के मौके पर हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसमें पुरुषों ने महिलाओं का खूब सम्मान किया है।
विज्ञापन

2 of 6
पुष्पा - फोटो : फोटो- यूट्यूब
पुष्पा 2
'पुष्पा 2' फिल्म 17 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने अहम रोल अदा किया है। फिल्म में पुष्पा अपनी पत्नी के कहने पर एक विधायक को मुख्यमंत्री बना देता है। इसके अलावा पुष्पा अपनी भतीजी की जान और इज्जत बचाने के लिए सबकुछ दांव पर लगा देता है। 

यह खबर भी पढ़ें: Women’s Day: मदर इंडिया से लेकर लापता लेडीज तक दिखी महिलाओं के सशक्त बनने की कहानी, क्या आपने देखी ये फिल्में
विज्ञापन

3 of 6
बाहुबली 2 - फोटो : फोटो- यूट्यूब
बाहुबली 2
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली 2' भी सबसे ज्यादा कामयाब फिल्मों में से एक है। फिल्म में प्रभास (बाहुबली) और सत्यराज (कटप्पा) अहम किरदार में हैं। पूरी फिल्म में दोनों राम्या कृष्णन (सिवगामी देवी) का बहुत सम्मान करते हैं। उनकी हर बात मानते हैं। इस फिल्म का ये डॉयलॉग बहुत मशहूर हुआ जिसमें बाहुबली कहते हैं 'औरत पर हाथ डालने वाले का हाथ नहीं, काटते हैं उसका गला'।

यह खबर भी पढ़ें: Javed Akhtar: रोजा न रखने पर मोहम्मद शमी के समर्थन में उतरे जावेद अख्तर, बोले- “मुझे आप पर गर्व है”
 

4 of 6
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : फोटो- यूट्यूब
गंगूबाई काठियावाड़ी
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन अहम किरदार में हैं। फिल्म एक कोठा चलाने वाली औरत पर बनी है। फिल्म में अजय देवगन (रहीम लाला) आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) का बहुत सम्मान करता है और उसे बुलंदी तक पहुंचने में बहुत साथ देता है।
विज्ञापन

5 of 6
पैडमैन - फोटो : फोटो- यूट्यूब
पैडमैन
अक्षय कुमार और राधिका आप्टे अभिनीत फिल्म 'पैडमैन' साल 2018 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म तमिलनाडु के 'अरुणाचलम मुरुगनन्थम' पर आधारित है। इन्होंने अपनी पत्नी के सम्मान में बहुत ही सस्ते सेनेटरी पैड बनाए थे। अक्षय कुमार ने इस फिल्म में अच्छा किरदार अदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लज्जा - फोटो : फोटो- यूट्यूब
लज्जा
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'लज्जा' में औरतों का बुहत सम्मान किया गया है। फिल्म में 'मनीषा कोइराला', 'रेखा', 'अनिल कपूर', 'जैकी श्रॉफ', 'माधुरी दीक्षित', और 'अजय देवगन', हैं। फिल्म में अजय देवगन का एक डॉयलॉग बहुत मशहूर है कि 'हर औरत हमार मैया लागत है और हम अपनी मैया का सौदा नहीं करत'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें