फिल्में देखना हर किसी को बेहद पसंद होता है। वहीं, बॉलीवुड फिल्मों को लेकर दर्शकों में एक अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। मगर इन फिल्मों को सिनेमाघरों तक लाने से पहले सितारों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती हैं। अपने किरदार में जान डालने के लिए ये सितारे हर हद पार कर देते हैं, ताकि पर्दे पर उनका किरदार बखूबी दिखे। बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने पर्दे पर खुद को साबित करने के लिए खलनायक का किरदार भी निभाया है। फिल्मों में साइको किलर तक बनी इन हसीनाओं ने अपने दर्शकों का खूब मनोरंजन कराया। पर्दे पर इन बड़ी अभिनेत्रियों का खलनायिका वाला लुक दर्शकों को बेहद पसंद आया। तो आइए जानते इन अभिनेत्रियों के बारे में...