'बंदा सिंह चौधरी' की स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन सितारों के साथ स्क्रीनिंग पर कबीर खान और श्रुति भी शामिल हुए। वहीं, बात करें फिल्म की तो 'बंदा सिंह चौधरी' में 1971 के भारत-पाक युद्ध की सांप्रदायिक हिंसा को दिखाया गया है। फिल्म में अरशद के साथ मेहर विज अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। हालांकि, उनका प्यार सांप्रदायिक हिंसा की भेंट चढ़ जाता है। बंदा सिंह चौधरी सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं है। यह पहचान, न्याय और समाज में अपनी जगह बनाने की लड़ाई की तलाश है। अरबाज खान प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ 25 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। एकेएस मूवीज एंटरटेनमेंट, मेहर विज प्रोडक्शंस और जी म्यूजिक कंपनी प्रस्तुत यह फिल्म दर्शकों को ऐतिहासिक दौर से रूबरू कराने वाली है।