फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies On English Stories: 'आंखों की गुस्ताखियां' से लेकर 'गाइड' तक, अंग्रेजी कहानियों पर बनी हैं ये फिल्में

Mon, 14 Jul 2025 02:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movies Based on English Stories: फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' अंग्रेजी कहानी पर आधारित है। ऐसे में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो अंग्रेजी कहानियों या उपन्यास पर बनी हैं।
विज्ञापन
1 of 7
आंखों की गुस्ताखियां, द गाइड - फोटो : सोशल मीडिया
11 जुलाई को सिनेमाघरों में 'आंखों की गुस्ताखियां' रिलीज हुई है। इस फिल्म से संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में शनाया कपूर के साथ विक्रांत मैसी हैं। उन्होंने फिल्म में नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभाया है। यह फिल्म रस्किन बॉण्ड की शॉर्ट स्टोरी 'द आईज हैव इट' पर आधारित है। ऐसे में आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जो कहानी या उपन्यास पर आधारित हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
थ्री इडियट्स - फोटो : सोशल मीडिया
थ्री इडियट्स
साल 2009 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'थ्री इडियट्स' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया।  यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास 'फाइव पॉइंट समवन' पर आधारित है। इसमें बहुत हल्के अंदाज में भारत में पढ़ाई व्यवस्था पर चुटकी ली गई है। फिल्म में यह बताने की कोशिश की गई है कि आपको जो अच्छा लगता है आप उस काम में अपना करियर बनाएं।
विज्ञापन

3 of 7
द नेमसेक - फोटो : सोशल मीडिया
द नेमसेक
फिल्म 'द नेमसेक(2006)' झुंपा लाहिड़ी के उपन्यास 'द नेमसेक' पर आधारित है। इसका निर्देशन मीरा नायर ने किया है। फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फिल्म में दिखाया गया है कि एक परिवार कलकत्ता से न्यूयॉर्क आने के बाद भी भारतीय परंपराओं को बनाए रखता है और कामयाबी के लिए संघर्ष करता है। फिल्म में इरफान खान और तब्बू ने अच्छा काम किया है। 

4 of 7
रेनकोट - फोटो : सोशल मीडिया
रेनकोट
फिल्म 'रेनकोट (2004)' दो लघु कहानियों पर आधारित है। पहली ओ. हेनरी की 'द गिफ्ट ऑफ द मैगी' और मनोज बसु की 'विरोधिंशा'। फिल्म में अजय देवगन और ऐश्वर्या राय अहम किरदार में हैं। इसका निर्देशन रितुपर्णों घोष ने किया है। फिल्म में दो अलग-अलग प्रेम कहानियां दिखाई गई हैं। ये लोग एक बरसात के दिन मिलते हैं और अपने अतीत को याद करते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
गाइड - फोटो : सोशल मीडिया
गाइड
फिल्म 'गाइड (1965)' में देव आनंद और वहीदा रहमान थे। यह फिल्म आरके नारायण के उपन्यास 'द गाइड' पर आधारित थी। इसका निर्देशन विजय आनंद ने किया था। फिल्म में दिखाया गया है कि एक टूरिस्ट गाइड की मुलाकात एक नाखुश शादीशुदा औरत से होती है। वह डांस सीखना चाहती है। उसकी मदद से वह एक कामयाब डांसर बन जाती है।

यह खबर भी पढ़ें: Udaipur Files: फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार, इसलिए रिलीज पर लगी थी रोक
विज्ञापन

6 of 7
ओमकारा - फोटो : सोशल मीडिया
ओमकारा
फिल्म 'ओमकारा (2006)' विलियम शेक्सपियर के नाटक 'ओथेलो' पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया था। इसमें सैफ अली खान, अजय देवगन और करीना कपूर अहम किरदार में हैं। फिल्म में अजय देवगन ने एक शक्तिशाली नेता का किरदार निभाया है, जिसे सैफ अली खान का किरदार अपनी चालाकी से धोखा देना चाहता है। फिल्म में, प्रेम, विश्वासघात और प्रतिशोध भी दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हैदर - फोटो : सोशल मीडिया
हैदर
फिल्म 'हैदर (2014)' विलियम शेक्सपियर के नाटक 'हैमलेट' पर आधारित है। इसमें शाहिद कपूर और तब्बू अहम किरदार में हैं। फिल्म में उस औरत की कहानी दिखाई गई है, जिसके पति को आर्मी पकड़ ले जाती है। कश्मीर में आतंकवाद के बहाने वहां के घरों के माहौल के बारे में दिखाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें