Bollywood Celebs on 8 Hours Shift: पिछले काफी समय से बॉलीवुड में 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर सेलेब्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। चलिए आपको बताते हैं अब तक किन-किन एक्टर्स और निर्देशकों ने इस पर बयान दिया है।
फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक नई बहस ने जोर पकड़ लिया है, जिस पर अब तक अलग-अलग रिएक्शन्स आ रहे हैं। क्या फिल्मों की शूटिंग अब तय 8 घंटे की शिफ्ट में होनी चाहिए? दीपिका पादुकोण के 8 घंटे की शिफ्ट पर बयान के बाद से ही इस विषय पर अब फिल्मी जगत से जुड़े कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कुछ कहा है।
स्मृति ईरानी
हाल ही में एक निजी चैनल के प्रोग्राम में स्मृति ईरानी जब पूछा गया कि क्या दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड सही है, तो उन्होंने कहा, ‘मैं अपने फायदे के लिए उनका नुकसान नहीं कर सकती हूं। बाकी लोगों की क्या कार्यशैली है, उससे मेरा सरोकार नहीं है। टेलीविजन के बजट छोटे होते हैं। मेरी यूनिट 12 घंटे काम करती है, तो रात में जाकर शो टेलीकास्ट होता है। मैं 5 घंटे के लिए आऊंगी, 2 घंटे मेकअप लगाऊंगी, तो यह नाइंसाफी होगी।'
विज्ञापन
2 of 8
रोहन सिप्पी
- फोटो : एक्स
रोहन सिप्पी
फिल्म ‘दम मारो दम’ फेम डायरेक्टर रोहन सिप्पी ने इस मुद्दे पर कहा कि सिनेमा निर्माण एक रचनात्मक प्रक्रिया है, जिसे 8 घंटे की शिफ्ट में बांधना व्यावहारिक नहीं है। उनके मुताबिक, 'यह ऐसा काम नहीं है जो हमेशा तय शेड्यूल में फिट बैठ जाए। कभी-कभी शूटिंग की डिमांड ज़्यादा होती है, कभी कम।' हालांकि उन्होंने यह भी माना कि वर्क-लाइफ बैलेंस जरूरी है, लेकिन हर फिल्म की अपनी जरूरतें होती हैं।
विज्ञापन
3 of 8
अभिषेक बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan
अभिषेक बच्चन
इसी बीच अभिषेक बच्चन का एक पुराना इंटरव्यू भी चर्चाओं में आ गया है जिसमें उन्हें अक्षय कुमार की तारीफ की थी। एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो फिर से चर्चा में आ गया है, जिसमें अभिषेक बच्चन ने कहा था कि अक्षय कुमार सिर्फ 8 घंटे की शिफ्ट में काम करते हैं और शाम तक सेट छोड़ देते हैं। अभिषेक ने कहा था, 'अक्षय भाई का रूटीन तय है। वो ज़्यादा काम नहीं करते, लेकिन डिसिप्लिन से करते हैं।' यह बयान अब इस मामले के संदर्भ में फिर वायरल हो गया है।
शालिनी पांडे
‘अर्जुन रेड्डी’ फेम एक्ट्रेस शालिनी पांडे ने इस मामले पर दीपिका पादुकोण की पहल की तारीफ की। उन्होंने कहा, '8 घंटे की शिफ्ट एक शानदार सोच है। हर इंसान को अपने निजी जीवन के लिए समय मिलना चाहिए, खासकर उन महिलाओं को जो मातृत्व और करियर दोनों संभालती हैं। दीपिका ने एक मिसाल कायम की है।'
विज्ञापन
5 of 8
कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @konkona
कोंकणा सेन शर्मा
एक्ट्रेस और डायरेक्टर कोंकणा सेन शर्मा ने कहा कि इंडस्ट्री में संतुलन बनाना आसान नहीं, लेकिन बातचीत और समझदारी से यह संभव है। उन्होंने कहा, 'रचनात्मक काम में समय लचीलापन जरूरी है, मगर यह भी ध्यान रखना होगा कि कलाकारों और तकनीशियनों को पर्याप्त आराम मिले।'
विज्ञापन
6 of 8
हंसल मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
हंसल मेहता
निर्देशक हंसल मेहता ने इंडस्ट्री के लंबे और थकाऊ शेड्यूल पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, 'लंबी शूटिंग, अनियमित नींद और लगातार यात्राओं का असर न सिर्फ सेहत पर बल्कि मानसिक संतुलन पर भी पड़ता है। हमें एक स्वस्थ कार्य संस्कृति की ओर बढ़ना होगा।'
सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा
‘हम तुम’ और ‘हिचकी’ जैसी फिल्मों के निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने कहा कि दीपिका की बात बिल्कुल जायज है। उन्होंने कहा, 'काजोल और रानी मुखर्जी भी अपने करियर में 8 घंटे की शिफ्ट करती थीं। अगर कोई कलाकार संतुलित काम चाहता है तो प्रोड्यूसर को उसका समर्थन करना चाहिए।'
रानी मुखर्जी
एक इंटरव्यू में रानी मुखर्जी ने बताया कि उन्होंने भी ‘हिचकी’ फिल्म की शूटिंग के दौरान तय समय में काम किया था। उन्होंने कहा, 'हर इंसान की अपनी गति होती है। यह किसी पर थोपना नहीं चाहिए। आखिरकार, अच्छी परफॉर्मेंस तभी आती है जब मन और शरीर दोनों स्वस्थ हों।'