Mysterious Death Of Celebrities: बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी में तो खूब प्रसिद्धि पाई, लेकिन उनकी मौत की गुत्थी आज तक अनसुलझी हुई है।
विज्ञापन
1 of 7
दिव्या भारती, गुरु दत्त और श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया। शेफाली सिर्फ 42 साल की उम्र में ही दुनिया छोड़कर चली गईं। शेफाली की मौत की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। शुरू में जरूर ये कहा गया कि उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुई है। लेकिन बाद में पुलिस ने बताया कि उनकी मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। असल वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगी। उम्मीद है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद शेफाली की मौत की असल वजह का पता चल जाएगा। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जिनकी मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है। उनकी मौत की वजह का आज तक पता नहीं चल पाया है। जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौनसे सेलिब्रिटीज हैं शामिल।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
दिव्या भारती
- फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
दिव्या भारती
दिव्या भारती ने सिर्फ 2 से 3 साल के करियर में ही वो नाम कमाया जो शायद कई स्टार्स कई साल काम करने के बाद भी नहीं कमा पाते हैं। दिव्या भारती की फैन फॉलोइंग आज भी भारी संख्या में है और आज भी उनकी खूबसूरती की मिसाल दी जाती है। लेकिन करियर के पीक टाइम पर दिव्या भारती की मौत आज भी एक अनसुलझी कहानी बनी हुई है। 5 अप्रैल 1993 को दिव्या भारती के निधन की अचानक खबर आती है। पता चलता है कि वो अपने घर की बालकनी से गिर गईं जिसके चलते उनकी मौत हो गई। ऐसा कहा जाता है कि वो नशे की हालत में बालकनी से गिर गईं और उनकी मौत को एक एक्सीडेंटल डेथ बताया जाता है। हालांकि, इस पर संदेह आज भी है, लेकिन उनकी मौत आज भी एक रहस्य ही बनी हुई है।
विज्ञापन
3 of 7
मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
श्रीदेवी
बॉलीवुड की ‘हवा हवाई’ यानी कि श्रीदेवी की मौत भी आज तक एक पहेली बनी हुई है। श्रीदेवी की मौत भारत में न होकर दुबई में हुई थी। वो 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों मृत पाई गई थीं। बाद में दुबई के अधिकारियों ने उनकी मौत की वजह बाथटब में डूबने को बताया था। हालांकि, इसको लेकर तमाम तरह के सवाल भी उठे। कई लोगों ने शक की सुई को उनके पति और निर्माता बोनी कपूर की ओर भी घुमाया। तो वहीं कई बार उनके नशे की हालत में होने की बात भी कही गई। लेकिन आज भी उनकी मौत एक रहस्य बनी हुई है।
4 of 7
परवीन बॉबी
- फोटो : सोशल मीडिया
परवीन बॉबी
अपने समय की टॉप एक्ट्रेस रहीं परवीन बॉबी ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और शशि कपूर जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया और खूब नाम कमाया। उनकी गिनती उस वक्त इंडस्ट्री की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में होती थी। लेकिन उनकी मौत ऐसी हुई जो आज भी एक रहस्य बनी हुई है। हैरान करने वाली बात ये है कि इतनी मशहूर एक्ट्रेस होने के बावजूद परवीन बॉबी की मौत का पता तीन दिनों बाद चला था। जब उनके घर से पड़ोसियों को बदबू आनी शुरू हो गई थी। इसके बाद उनका शव सड़ी हालत में मिला था। उनकी मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया था कि एक्ट्रेस की मौत की वजह मल्टिपल ऑर्गन फेलियर रही। रिपोर्ट में उनकी बॉडी के अंदर कोई फूड भी नहीं मिला था। जिससे पता चलता है कि उन्होंने खाना छोड़ दिया था। हालांकि, आज भी उनकी मौत को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
गुरु दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरु दत्त
भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्माता-निर्देशक और एक्टर गुरु दत्त की मौत आज तक एक पहेली बनी हुई है। हालांकि, उनकी मौत की वजह अत्यधिक शराब का सेवन और नींद की ज्यादा गोलियां लेना बताया गया। लेकिन गुरु दत्त की मौत आज भी एक सवाल बनी हुई है। कुछ उनकी मौत को आत्महत्या मानते हैं, तो कुछ लोग आज भी उसकी असल वजह जानने का प्रयास करते हैं। हालांकि, गुरु दत्त के भाई हमेशा उनके आत्महत्या करने की बातों को खारिज करते रहे। गुरु दत्त की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चाओं में रही और वो अपने व्यक्तिगत जीवन में दुखी ही रहे। हालांकि, जिस रात उनकी मौत हुई उस रात उन्हें अपने बच्चों से भी मिलना था। ऐसी कई बातें हैं जो गुरु दत्त की मौत को शक के दायरे में खड़ा करती हैं।
विज्ञापन
6 of 7
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : एएनआई
सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड के उभरते सितारे माने जाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अब पांच साल बीत चुके हैं। सुशांत की डेड बॉडी उनके घर में पंखे से लटकती मिली थी। सीबीआई जांच के बाद उनकी मौत को आत्महत्या ही करार दिया गया है। लेकिन कहीं न कहीं आज भी उनकी मौत के पीछे की वजह सवालों के घेरे में है। क्योंकि जो लोग सुशांत को करीब से जानते हैं उनका ये मानना है कि सुशांत कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकते। हालांकि, उनकी मौत के बाद शक की घड़ी उनकी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती समेत कई लोगों पर गई। लेकिन अंत में सीबीआई और पुलिस ने सुशांत की मौत को आत्महत्या ही बताया।
जिया खान
अभिनेत्री जिया खान ने 3 जून 2013 को मुंबई के जुहू स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, इसके बाद जिया खान की मौत की वजह को लेकर काफी सवाल उठे। तो वहीं उनके परिवार ने अभिनेता सूरज पंचोली पर भी शक जताया। सूरज पर इसको लेकर केस भी चला। हालांकि, बाद में सूरज को इस मामले में राहत मिल गई। लेकिन जिया की मौत आज भी सवालों के घेरे में बनी हुई है।