फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars Team: सलमान खान से लेकर तापसी पन्नू तक, इन स्टार्स के पास हैं खुद की टीमें

Sun, 29 Jun 2025 04:26 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Sports Team Owners: कई फिल्मी सितारे स्पोर्ट्स का शौक रखते हैं। यही नहीं उनकी खुद की टीमें भी हैं। आइए ऐसे स्टार्स के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन
1 of 9
प्रीति जिंटा, सलमान खान, तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्हें एक्टिंग के अलावा स्पोर्ट्स का शौक है। कुछ लोग तो खुद खेल खेलते हैं और कुछ लोग खेल का कारोबार करते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जो स्पोर्ट्स टीमों के मालिक हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
सलमान खान ने साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। तब से अब तक उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से कमाल दिखाया है। वह स्पोर्ट्स में भी दिलचस्पी रखते हैं। वह 'इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग' में 'दिल्ली फ्रेंचाईजी' के मालिक हैं।
विज्ञापन

3 of 9
शाह रुख खान - फोटो : फोटो- अमर उजाला ब्यूरो
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने साल 1992 में फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड में कदम रखा। अब तक वह बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं। वह 'इंडियन प्रीमियर लीग' की टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के सह-मालिक हैं।

4 of 9
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम- @realpz
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल प्रीति जिंटा ने साल 1998 में फिल्म 'दिल से' से बॉलीवुड में कदम रखा था। वह इंडियन प्रीमियर लीग की टीम 'पंजाब किंग्स' की सह-मालकिन हैं। वह अकसर मैदान पर अपनी टीम को चीयर करती नजर आती हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Metro In Dino: 'मेट्रो इन दिनों' के प्रमोशन के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रहीं सारा, अब मेट्रो का किया इंतजार
विज्ञापन

5 of 9
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन
अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से कदम रखा था। इसके बाद से उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। स्पोर्ट्स में भी उनकी रुचि है। वह 'प्रो कबड्डी लीग' में 'जयपुर पिंक पैंथर्स' के मालिक हैं।
विज्ञापन

6 of 9
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम खुद स्पोर्ट्स बहुत पसंद करते हैं। वह फुटबॉल और बास्केटबॉल पसंद करते हैं। उन्होंने 2003 में फिल्म 'जिस्म' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह 'इंडियन सुपर लीग' की फुटबॉल टीम 'नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी' के मालिक हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम-्@taapsee
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू भी स्पोर्ट्स से जुड़ी हुई हैं। उन्हें स्क्वैश और फुटबॉल खेलना पसंद है। उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'चश्मे बद्दूर' से बॉलीवुड में कदम रखा। वह 'प्रीमियर बैडमिंटन' लीग में '7 एसेस' टीम की मालिकिन हैं। 

8 of 9
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम- @akshaykumar
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार को बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से जाना जाता है। वह क्रिकेट और मार्शल आर्ट (कराटे) खेलना पसंद करते हैं। उन्होंने साल 1991 में फिल्म 'सौगंध' से बॉलीवुड में कदम रखा। आज वह इंडस्ट्री के सबसे बड़े अभिनेताओं में शामिल हैं। वह 'प्रो कबड्डी लीग' में 'बंगाल वॉरियर्स' टीम के मालिक हैं।
विज्ञापन

9 of 9
जूही चावला - फोटो : इंस्टाग्राम @iamjuhichawla
जूही चावला
जूही चावला को क्रिकेट पसंद है। जूही चावला ने साल 1986 में फिल्म 'सलतनत' से बॉलीवुड में कदम रखा। वह 'इंडियन प्रीमियर लीग' की टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' की सह-मालिकिन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें