फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Played Cricket: अंडर-19 से लेकर रणजी ट्रॉफी तक, फिल्मी दुनिया में आने से पहले कलाकारों ने खेला क्रिकेट

Sun, 14 Sep 2025 08:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs Who Played Cricket: फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार पहले क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते थे। कई कलाकारों ने रणजी और अंडर-19 मैच खेले।
विज्ञापन
1 of 6
अंगद बेदी, हार्डी संधु - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी दुनिया में आने से पहले कई कलाकारों ने क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा दिखाया है। काफी संघर्ष के बाद इन कलाकारों ने बड़ी उम्मीदों के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा है। आइए एक नजर उन कलाकारों पर डालते हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में आने से पहले क्रिकेट में हाथ आजमाया है।
विज्ञापन

2 of 6
अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
अंगद बेदी
अंगद बेदी भारत के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान बिशन सिंह के बेटे हैं। बॉलीवुड में आने से पहले वह अपने पिता ने नक्श-ए-कदम पर थे। अभिनेता ने दिल्ली के लिए अंडर-19 मैच खेला है। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाने का सोचा। वह अमिताभ बच्चन की फिल्मों को देख कर प्रेरित हुए।
विज्ञापन

3 of 6
हार्डी संधु - फोटो : सोशल मीडिया
हार्डी संधु
हार्डी संधु आज एक गायक और अभिनेता हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले क्रिकेट खेला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग ली। उन्होंने पंजाब में रणजी और अंडर-19 क्रिकेट मैच खेला। चोट के कारण उन्हें अपने करियर को पीछे छोड़ना पड़ा। 

4 of 6
करण वाही - फोटो : सोशल मीडिया
करण वाही
भारत के टीवी स्टार करण वाही ने साल 2003 में दिल्ली के अंडर-19 में विराट कोहली और शिखर धवन के साथ क्रिकेट खेला है। हालांकि उन्हें टखने में चोट की वजह से 16 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ा।

यह खबर भी पढ़ेंSouth Celebs: जूनियर एनटीआर से लेकर रश्मिका मंदाना तक, साउथ के इन स्टार्स की बॉलीवुड में फ्लॉप रही शुरुआत
विज्ञापन

5 of 6
साकिब सलीम - फोटो : सोशल मीडिया
साकिब सलीम
साकिब सलीम जब तक 20 साल के थे तब तक वह क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते थे। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी दीवार पर सचिन तेंदुलकर की तस्वीर चिपकाई थी। उससे वह हर दिन बात करते थे। एक्टिंग में आने से पहले साकिब सलीम ने दिल्ली में स्टेट लेवल के मैच खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विष्णु विशाल - फोटो : सोशल मीडिया
विष्णु विशाल
तमिल अभिनेता विष्णु विशाल ने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के लिए लीग मैच खेले। उन्होंने रणजी ट्रॉफी भी खेली। पैर में चोट की वजह से उन्हें काफी दिनों तक बेड रेस्ट करना पड़ा। घर पर रहकर उन्होंने फिल्में देखीं। इसके बाद फिल्मों की तरफ उनका रुझान बढ़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें