फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: सौतेली मां के साथ बेहद खूबसूरत है इन सितारों का रिश्ता, हर मामले में करते हैं सलाह-मशविरा

Sat, 23 Nov 2024 05:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Celebs Close Bond With Step Mother: सिने जगत में कई ऐसे सितारे हैं, जिनका अपनी सौतेली मां के साथ बेहद खूबसूरत रिश्ता है। कई मौकों पर वे साथ नजर आते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी जगत की चर्चित अदाकारा 'अनुपमा' सीरियल फेम रुपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी के बीच इन दिनों कथित तौर पर विवाद चल रहा है। रुपाली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उन पर कई आरोप लगाए हैं। मामला कानूनी लड़ाई तक पहुंच गया है। सौतेले अभिभावन या संतान को लेकर लोगों का नजरिया अलग होता है। इस मामले में देखें तो बहुत संभव है कि दोनों के बीच अनबन की कुछ निजी वजहें रही हों। इंडस्ट्री में कई ऐसे भी उदाहरण हैं, जहां सितारे अपनी सौतेली मां के साथ खूबसूरत रिश्ता शेयर करते हैं और उनके बीच काफी लगाव है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
सारा, सैफ, करीना, इब्राहिम व अन्य - फोटो : इंस्टाग्राम
सारा अली खान-करीना कपूर
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान का करीना कपूर के साथ काफी खूबसूरत रिश्ता है। वे अक्सर करीना और सैफ के घर जाती हैं। तैमूर और जेह को सारा बेहद प्यार करती हैं। हर बार दोनों को राखी बांधती हैं। अक्सर बर्थडे पार्टी और खास त्योहारों पर सारा अली खान को करीना कपूर के साथ तस्वीरों में देखा जाता है। कहा जाता है कि सारा अली खान ने जब डेब्यू किया था, तब भी करीना ने उन्हें काफी मदद की और जरूरी टिप्स दिए।
विज्ञापन

3 of 5
किरण राव-आयरा-नूपुर - फोटो : सोशल मीडिया
आयरा खान-किरण राव
आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आयरा खान का रिश्ता अपनी सौतेली मां किरण राव के साथ काफी प्यारा है। रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान ने निर्देशक किरण राव से शादी रचाई। हालांकि, अब किरण राव और आमिर का भी तलाक हो चुका है। लेकिन, अपनी दोनों पत्नियों के साथ आमिर के रिश्ते अच्छे हैं। सारा परिवार साथ नजर आता है। आयरा की शादी के अवसर पर किरण राव ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने बताया कैसा है पिता और पत्नी के साथ संबंध, जानें असहमतियों पर क्या बोले अभिनेता

4 of 5
सलमान खान, हेलेन, सलमा - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान-हेलेन
सलीम खान की दूसरी पत्नी हेलेन के साथ सलमान खान ही नहीं, बल्कि सभी खान भाई-बहनों का रिश्ता बहुत खूबसूरत है। सलमान खान अपनी मां सलमा के बेहद करीब हैं। साथ ही वे हेलेन का भी बेहद ख्याल रखते हैं। बीते दिनों एक इवेंट में सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में कहा था, 'मेरे पास मां हैं, वो भी दो-दो'।
Actors Divorce 2024: साल 2024 में हुआ इन सितारों का तलाक, फैसले से आज भी प्रशंसक हैं हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा भट्ट, सोनी राजदान, आलिया, महेश भट्ट व फरहान-शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा भट्ट-सोनी राजदान, फरहान अख्तर-शबाना आजमी
महेश भट्ट और किरन भट्ट की बेटी पूजा भट्ट अपने पिता महेश भट्ट के बेहद करीब हैं। लेकिन, बात करें सोनी राजदान के साथ उनके रिश्ते की तो इनके बीच भी अच्छी बॉन्डिंग है। आलिया भट्ट, शाहीन और सोनी राजदान के साथ अक्सर पूजा भट्ट की तस्वीरें आती हैं, जब ये सभी साथ मिलकर पार्टी करते या घूमते-फिरते नजर आते हैं। इसी तरह फरहान अख्तर और शबाना आजमी के बीच काफी प्यार भरा रिश्ता है।
Shahid Kapoor: सैफ अली खान के इस सफल फिल्म के सीक्वल की है चर्चा, मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर आ सकते हैं नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें