डिजिटल दुनिया में आए दिन हैकर्स का आतंक देखने को मिलता रहता है। यूजर्स की एक छोटी सी लापरवाही हैकर्स को साइबर हमले की दावत दे सकती है और वे तुरंत यूजर के अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं। फिर चाहे वह बैंक अकाउंट हो या फिर सोशल मीडिया अकाउंट। यूजर को भनक भी नहीं लगती और हैकर अपना काम कर चुके होते हैं। आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी साइबर अपराधियों के जाल में फंस चुके हैं। नोरा फतेही, अमिताभ बच्चन, करण जौहर और शाहिद कपूर उन सितारों में शामिल है, जिनके सोशल मीडिया अकाउंट पर साइबर हमला हो चुका है।